वीडियो: उमरान मलिक ने 5 विकेट लेकर मचाया धमाल, तोड़े ये 4 रिकॉर्ड, पर्पल कैप की टॉप-10 की लिस्ट में टॉप 2 में प्रवेश

0
86
views
Video: Umran Malik made a splash with 5 wickets, broke these 4 records, entered the top 2 in Purple Cap's top-10 list
PC: IPL/Twitter

आईपीएल 2022 का 40 वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और हैदराबाद के बीच वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में खेला गया। जहां  दिलों की धड़कन को रोक देने वाले इस मैच में हैदराबाद के तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने गुजरात के बल्लेबाजों की धज्जियां उड़ डाली जहां एक के बाद एक कर 5 विकेट उमरान मलिक ने चटकाए। हालांकि इस मैच में केवल उमरान ने ही अपनी गेंदबाजी का कमाल दिखा पाए, भुवनेश्वर कुमार, नटराजन, सुंदर फेल रहे। वहीं इस मैच को गुजरात ने 5 विकेट से अपने नाम तो किया लेकिन उमरान मालिक की चर्चा खूब हुई। जहां जम्मू के रफ्तार एक्सप्रेस की सराहना विपक्षी खेमें से भी खूब हुई।

उमरान मालिक ने चटकाए ये 5 विकेट

उमरान मालिक ने अकेले रिद्धिमान साहा, शुभमन गिल, हार्दिक, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर को बोल्ड कर सनसनी फैला दी। जहां उन्होंने 4 प्लेयर को अपनी रफ्तार से मात देकर क्लीन बोल्ड किया।

तोड़े ये 4 रिकॉर्ड

PC: IPL/Twitter

इस सीजन में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के आंकड़े

5/25 – उमरान मलिक*
5/40 – युज़ी चहल
4/05 – आंद्रे रसेल
4/20 – वानिंदु हसरंग
4/20 – कुलदीप सेन

2-आईपीएल में सबसे कम उम्र का 5 विकेट लेने वाला प्लेयर

21yr 204 दिन  – जयदेव उनादकट
22yr 127 दिन – अल्ज़ारी जोसेफ
22yr 157 दिन  – उमरान मलिक*

3- वानखेड़े के मैदान में आईपीएल में 5 विकेट चटकाए हों । इससे पहले  हरभजन रहे हैं (5/18) रहे हैं उनके बाद उमरान मालिक ऐसे प्लेयर बने ।

4-आईपीएल में SRH के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का प्रदर्शन

5/19 – भुवनेश्वर कुमार
5/25 – उमरान मलिक*
4/11 – मोहम्मद नबी

40 मैचों के बाद पर्पल कैप की लिस्ट में टॉप 2 में हुए शामिल

40 मैचों के बाद पर्पल कैप की लिस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप 10 प्लेयर में अब उमरान मालिक 15 विकेट के साथ टॉप 2 में अपनी जगह बनने में कामयाब हो चुके हैं। वहीं 18 विकेट के साथ चहल अभी भी टॉप पर बरकरार हैं। तीसरे स्थान पर नटराजन 15 विकेट के साथ मौजूद हैं। चौथे स्थान पर ब्रावो 14 विकेट और 5 वें पायदान पर कुलदीप यादव 13 विकेट के साथ मौजूद हैं। वहीं 5 विकेट लेकर उमरान मालिक ने लंबी छलांग जरूर लगाई है।

वीडियो : 5 विकेट लेकर गुजरात के बल्लेबाजों की लगाई क्लास

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here