RR vs KKR: हेटमायर ने खेली तूफानी 13 गेंद में 27 रन की पारी, टूटा दिनेश कार्तिक का रिकॉर्ड, RR ने बनाए 152/5

0
150
views
PC: IPL/BCCI

आईपीएल 2022 का 47 वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच वानखेडे स्टेडियम में खेला जा रहा है ।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए ।जहां जीत के लिए आप कोलकाता नाइट राइडर्स को 153 रनों की दरकार है। इस मैच में 207.6 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाले शिमरोन हेटमायर ने  दिनेश कार्तिक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है जहां उन्होंने 13 गेंदों पर 2 छक्के और एक चौके की मदद से 27 रन की आतिशी नाबाद पारी खेली।



सलामी बल्लेबाजी रही फ्लॉप

राजस्थान की ओर से बल्लेबाजी करने आए देवदत्त 5 गेंदों पर 2 रन बनाकर उमेश यादव का शिकार बने ।वहीं जॉस बटलर कभी बल्ला आज जमकर नहीं बोला ।जहां जॉस बटलर 22 रन के स्कोर पर टिम साउदी का शिकार बने । बटलर और संजू सैमसंग ने दूसरे विकेट के लिए 39 गेंदों पर 48 रनों की साझेदारी की।

संजू सैमसन ने खेली  कप्तानी पारी



संजू सैमसन आईपीएल करियर का अपना 17 वां अर्धशतक पूरा किया ।संजू सैमसन ने ताबड़तोड़ खेल का प्रदर्शन करते हुए 49 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके और एक छक्के की मदद से 54 रन बनाए। हालांकि गेंद पिच पर फस कर आ रही थी, जिसकी वजह से राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों को खासी तकलीफ उठानी पड़ी।

वापसी कर रहे करुण नायर का नहीं चला बल्ला

राजस्थान रॉयल के बेंच पर काफी समय बैठे रहे करुण को इस मैच में  टीम मैनेजमेंट ने मौका दिया। जहां करुण  ने 13 गेंदों पर 13 रन की पारी खेली ।वह अनुकूल रॉय का शिकार बने ।कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से पहला मैच खेल रहे अनुकूल राय ने 4 ओवर में 28 रन देकर एक सफलता अर्जित की।

शिमरोन हेटमायर ने दिखाया दम तोड़ा कार्तिक का रिकॉर्ड

RR vs KKR: Hetmyer scored 27 runs in 13 balls, broke Dinesh Karthik's record, RR scored 152/5
PC: IPL/Twitter



हरफनमौला बल्लेबाज हेट मारने अंत में आकर राजस्थान का स्कोर 150 के पार पहुंचाया ।जहां उन्होंने 2 छक्के और एक चौके की मदद से 207.6 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 13 गेंदों पर 27 रन बनाए। इसके साथ ही उन्होंने दिनेश कार्तिक का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया जिसकी जानकारी आगे दी गई है।

आई पी एल 2022  में डेथ ओवर में सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर की सूची में दिनेश कार्तिक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है ।जहां अब तक डेथ ओवर  में शिमरोन हेटमायर ने इस साल  185 रन बना चुके हैं ।वहीं दिनेश कार्तिक ने 150 रन डेथ ओवर में बनाया। राहुल तेवटिया तीसरे पायदान पर 129 रनों के साथ हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here