धोनी के शहर ईशान किशन-श्रेयस का कोहराम, ये 3 प्लेयर हुए मालामाल, IND की 7 विकेट से जीत, टूटे ये रिकॉर्ड

0
81
views
Ishan Kishan-Shreyas's fury in Dhoni's city, these 3 players became rich, IND won by 7 wickets

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेलें गए दूसरे वंडे मैच में भारतीय टीम ने पलटवार करते हुए रांची में आयोजित मैच में 7 विकेट से जीत दर्ज कर सिरीज को 1/1 से जीवित रखा है। जहां आखिरी मैच दिल्ली में 11 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। वहीं फैन्स को उम्मीद थी की धोनी के होम टाउन में आयोजित इस मैच में फैंस को धोनी के दीदार हो जायेगें लेकिन ऐसा हो ना सका ।

हालांकि इशान किशन का भी होम टाउन रांची ही है जहां उन्होंने 93 रनों की जबरदस्त पारी खेल रांची का मिजाज खुशमिजाज बना दिया। 7 छक्कों से समा बेहतरीन हो गया। जहां श्रेयस और इशान ने जबरदस्त पारी खेली  और संजू सैमसन ने स्ट्राइक रोटेट कर श्रेयस के साथ 73 रनों की साझेदारी कर भारत की जीत पक्की कर दी।दूसरी तरफ़  श्रेयस ने भी वनडे क्रिकेट का अपना  दूसरा शतक पूरा  किया।

इशान किशन और श्रेयस के बल्ले ने बरपाई कहर

Ishan Kishan-Shreyas's fury in Dhoni's city, these 3 players became rich, IND won by 7 wickets
PC: BCCI

इशान किशन और श्रेयस ने रांची में धमाल मचा दिया। जहां श्रेयस  और  इशान  ने  दोनों ने मिलकर 156 गेंदों पर 161 रनों की साझेदारी कर भारत टीम के लिए मजबूत नींद की बुनियाद रखी जहां श्रेयस अय्यर ने 111 गेंदों पर 113 रनों की पारी खेली तो दूसरी और इशान किशन ने 84 गेंदों का सामना करते हुए 93 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली ।

टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया जहां मारक्रम ने 89 गेंदों पर  79 रनों की पारी खेली तो रिजा हेंड्रिक्स ने 76 गेंद पर 74 रन बनाए वहीं डेविड मिलर ने 34 गेंदों पर नाबाद 35 रनों की पारी खेली ।भारतीय गेंदबाज की बात की जाए तो मोहम्मद सिराज सबसे शानदार है जहां उन्होंने 10 ओवर में 38 रन देकर तीन सफलताएं अर्जित कीं ।शार्दुल ठाकुर ने 5 ओवर में 36 रन देकर एक सफलता अर्जित की ।वही कुलदीप यादव को एक सफलता हाथ लगी।

मैन ऑफ द मैच

Ishan Kishan-Shreyas's fury in Dhoni's city, these 3 players became rich, IND won by 7 wickets

श्रेयस  जिन्होंने 111 गेंदों पर 113 रनों की नाबाद पारी खेली थी ,उन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया ।जिसके लिए उन्हें ₹100000 की धनराशि दी गई।

एसीसी ट्रस्टेड मैन ऑफ द मैच ₹100000

Ishan Kishan-Shreyas's fury in Dhoni's city, these 3 players became rich, IND won by 7 wickets

एएसी ट्रस्टेड प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब ईशान किशन को दिया गया ।जिसके लिए उन्हें ₹100000 की धनराशि दी गई।

dream11 गेम चेंजर ऑफ द मैच ₹100000

Ishan Kishan-Shreyas's fury in Dhoni's city, these 3 players became rich, IND won by 7 wickets

dream11  गेम चेंजर ऑफ द मैच भारत और दक्षिण अफ्रीका के दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में मोहम्मद सिराज को मिला जहां उन्होंने 3 विकेट चटकाए।

रिकॉर्ड  पर  नज़र

1-श्रेयस अय्यर ~ SA के खिलाफ ODI शतक बनाने वाले पहले नंबर 4 के  भारतीय बल्लेबाज।

2-बिना शतक लगाए एकदिवसीय पारी में सर्वाधिक छक्के (भारतीय)

7 6s – युवराज सिंह (83 बनाम बरमुड़ा)
7 6s – ऋषभ पंत (77 बनाम इंग्लैंड)
7 6s – ईशान किशन (93 बनाम दक्षिण अफ्रीका)*

3)24 साल की उम्र में एकदिवसीय पारी में भारत के लिए सर्वाधिक छक्के

10 – धोनी बनाम श्रीलंका
7 – सचिन बनाम ऑस्ट्रेलिया
7 – कोहली बनाम ऑस्ट्रेलिया
7 – पंत बनाम इंग्लैंड
7 – ईशान बनाम दक्षिण अफ्रीका*

4)सलामी बल्लेबाज के रूप में पहली 7 वनडे पारी के बाद

351 रन – सचिन तेंदुलकर
351 रन – शुभमन गिल*

5) भारत के लिए पहली 29 पारियों में सर्वाधिक वनडे रन

1276: श्रेयस अय्यर*
1231: शिखर धवन
1143: नवजोत सिंह सिद्धू

6)लक्ष्य का पीछा करते हुए सर्वाधिक वनडे जीत

300: भारत*
257: ऑस्ट्रेलिया
237: वेस्टइंडीज़

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here