IND vs SA 2nd T20: इस बेहद खास रिकॉर्ड के पास पहुंचे ऋषभ पंत, बस लगाना होगा एक छक्का

0
76
views
IND vs SA 2nd T20: Rishab Pant reached this very special record, just have to hit a six
PC: BCCI

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा टी 20 मैच आज कटक में खेला जाना है । जहाँ मैच से पहले टीम इंडिया ने जमकर अभ्यास किया । जहाँ कटक में फैंस ने भी गरम जोशी के साथ उनका स्वागत किया।दक्षिण अफ्रीका ने दिल्ली में खेले पहले  ही 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी है ।



इस मैच में ऋषभ पंत अपने नाम  बड़ा रिकॉर्ड कर सकते हैं जहाँ  कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की नज़र कटक में होने होने वाले दूसरे टी-20 मैच में जीत दर्ज कर सीरीज में वापसी करने की होगी वहीँ अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड करने की भी पंत जरूर सोचते नज़र आयेगें ।

खास मुकाम करने के बेहद करीब

आज कटक के मैदान पर ऋषभ पंत जीत के साथ बतौर कप्तान अपना पहला मैच जीतना चाहेंगे वहीँ आज  टीम इंडिया के कप्तान  ऋषभ पंत के पासapne नाम एक खास उपलब्धि और  मुकाम हासिल करने का खास मौका है. कटक के मैदान पर अगर ऋषभ पंत एक छक्का जड़ देते हैं तो वह अपने इंटरनेशनल करियर में  छक्कों का शतक पूरा कर लेने में लामयाब हो जायेगें ।


गौरतलब है की साल  2017 पंत के लिए बेहद खास था जहाँ उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था. अपने प्रदर्शन का लोहा मनवाने वाले पंत ने महज 3 साल में अपनी जगह टीम में पक्की कर ली थी ।

जहाँ ऋषभ पंत ने सभी फॉर्मेट में टीम इंडिया का प्लेइंग XI  का हिस्सा बन गए थे । आपको बता दें की तीनों फॉर्मेट में ऋषभ पंत कुल 99 छक्के जड़े हैं.

ऋषभ पंत के आँकड़े



ऋषभ पंत ने अपने अब तक के बेहतरीन करियर में टेस्ट मैचों में सबसे अधिक सफल रहे हैं जहाँ टेस्ट मैच में उन्होंने करारे प्रहार किये हैं आंकड़ों पर नज़र डालें तो ऋषभ पंत ने 30 टेस्ट की 51 पारियों में 44 छक्के लगाए हैं।

IND vs SA 2nd T20: Rishab Pant reached this very special record, just have to hit a six
PC: BCCI

वहीँ वनडे के आंकड़ों पर नज़र डालें तो ऋषभ पंत ने खेली गई कुल 22 पारियों में 24 छक्के अब तक लगा चुके हैं। टी20 क्रिकेट में की बात की जाये तो  टी 20 करियर में ऋषभ पंत ने खेली गई 44 पारियों में 31 छक्के जेड हैं ।

बतौर कप्तान इतिहास दर्ज करने का मौका



24 साल की उम्र में ऋषभ पंत को टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी मिली है । वहीँ  ऋषभ पंत के पास मौका होगा जब वे इस सीरीज पर कब्ज़ा कर इतिहास के पन्नों पर अपना नाम सुनहरे अक्षरों से लिख सकते हैं । लिहाजा भारतीय टीम बेहद संतुलित है और पुराणी हार को भूलकर आज ऋषभ पंत ब्रिगेड कमाल कर सकती है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here