IPL 2022 के 24वें मैच राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच डी वाय पाटील स्पोर्ट्स अकैडमी मुंबई में खेला जा रहा है । जहाँ राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए गुजरात ने निर्धारित 20 ओवर में 192/4 रन बनाये । जीत के लिए राजस्थान की टीम को 193 रनों की दरकार है । इस मैच में हार्दिक, मिलर और अभिनव ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और टीम को शानदार स्तिथि में पहुंचाया । 87 रन की पारी के साथ हार्दिक ने बटलर को पछाड़ते हुए ऑरेंज कैप हासिल कर लिया है ।
शुभमन और वेड का बल्ला रहा खामोश

टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए GT की शुरुआत निराशाजनक रही जहाँ पावर प्ले में गुजरात ने 2 विकेट पर 42 रन बनाये । शुभमन गिल एक समय अच्छे दिखाई दे रहे थे लेकिन पार्ट टाइम बॉलर पर रन गति को तेज करने के चक्कर में शुभमन 14 गेंदों में 13 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। गिल का विकेट रियान पराग ने चटकाया । वेड 12 रन बनाकर रन आउट हुए ।वेड को रैसी ने रन आउट किया।
विजय ने फिर किया कप्तान को निराश
विजय शंकर की टीम में एक बार फिर से वापसी हुई, लेकिन वह इसका फायदा वह नहीं उठा पाए । महज 2 रन बनाकर कुलदीप सेन की गेंद पर आउट हो गए।
हार्दिक ने जड़ा आईपीएल 2022 का दूसरा लगातार अर्धशतक

हार्दिक ने कप्तानी पारी खेलते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन किया और नाबाद 87 रन बनाये । जहाँ अश्विन के 15 वे ओवर में लगातार 2 छक्के जड़ दिए। डेविड मिलर ने इस मैच में शानदार खेल का प्रदर्शन किया और 14 गेंदों पर नाबाद 32 रन बनाए। 5वें विकेट के लिए हार्दिक और मिलर ने 27 गेंदों पर शानदार 53 रन जोड़े।
हार्दिक और अभिनव के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी
कप्तान हार्दिक पंड्या और अभिनव ने चौथे विकेट के लिए 86 रन जोड़े। पिछले मैच में हार्दिक आईपीएल में सबसे तेज 100 छक्के जड़ने वाले भारतीय प्लेयर बने थे वहीँ आज उन्होंने छक्के जड़े । हार्दिक ने 52 गेंदों पर 87 रन की नाबाद पारी खेली। अभिनव ने 28 गेंदों में 43 रन बनाए।
राजस्थान की गेंदबाज़ी
राजस्थान की ओर से कुलदीप ने 4 ओवर में 51 रन देकर 1 विकेट हासिल किया । पराग ने 1 ओवर में 12 रन देकर 1 विकेट लिया । चहल को एक सफलता मिली ।







