IPL 2022 Orange Cap: 15 मिनट भी नहीं टिकी हार्दिक के पास ऑरेंज कैप, बटलर ने छीना कैप,  देखें टॉप 10 की सूची

0
146
views
IPL 2022 Orange Cap: Hardik didn't have orange cap for even 15 minutes, Butler snatched the cap, see the list of top 10

आईपीएल 2022 का 24 वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और  गुजरात टाइटंस के बीच डी वाय पाटील स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। जहां टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए । गुजरात  की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर गुजरात में कप्तान हार्दिक पांड्या रहे जिन्होंने 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 52 गेंदों पर 87 रनों की पारी खेली इसके साथ ही उन्होंने ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया।

हालांकि ऑरेंज कैप उनके पास महज 15 मिनट से भी कम समय के लिए रहा जहां दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने आए राजस्थान के हरफनमौला सलामी बल्लेबाज रॉस बटलर ने 24 गेंदों पर आठ चौके और तीन छक्के की मदद से 54 रन बनाकर एक बार फिर से ऑरेंज कैप के हकदार बन गए। यह बटलर का आईपीएल में 13 वां अर्धशतकीय पारी था। लेकिन अर्धशतक के बाद उन्हें लौकी ने क्लीन बोल्ड कर उनकी आतिशी पारी का अंत कर दिया।

जॉस बटलर की तूफानी पारी

IPL 2022 Orange Cap: Hardik didn't have orange cap for even 15 minutes, Butler snatched the cap, see the list of top 10
PC: Twitter

जॉस बटलर ने 24 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और तीन छक्के की मदद से 225 के स्ट्राइक रेट से 54 रन की ताबड़तोड़ पारी खेल ऑरेंज कैप को अपना बना लिया।

24 मैच के बाद टॉप 10 सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

POS PLAYER MATCHES INNS RUNS AVG SR 4S 6S
1 बटलर 5 5 272 68.00 152.81 23 18
2 हार्दिक 5 5 228 76.00 136.53 26 6
3 शिवम् दुबे 5 5 207 51.75 176.92 16 13
4 शुभमन गिल 5 5 200 40.00 152.67 20 5
5 शिखर धवन 5 5 197 39.40 133.11 19 6
6 उथप्पा 5 5 194 38.80 163.03 17 12
7 क्विंटन दो कॉक 5 5 188 37.60 132.39 21 3
8 ईशान किशन 5 5 178 44.50 121.92 20 3
9 हेटमायेर 5 5 174 87.00 175.76 10 14
10 लिविंगस्टोन 5 5 164 32.80 186.36 13 12

 

जॉस बटलर 5 मैचों में 272 रन बनाकर सर्वाधिक रन बनाने वाले सूची में पहले स्थान पर हैं। दूसरे पायदान पर हार्दिक पांड्या आ गए हैं, जहां उन्होंने राजस्थान के खिलाफ ताबड़तोड़ 87 रन की पारी खेल अपना नाम टॉप 2 में अब दर्ज करवा लिया है। हार्दिक ने 5 मैचों में 228 रन अपने नाम किया ।तीसरे स्थान पर शिवम दुबे हैं जिन्होंने पांच मैचों में 207 रनों के साथ हैं ।वहीं चौथे स्थान पर शुभमन  पांच मैच में 200 रनों के साथ है। पांचवें पायदान पर शिखर धवन 5 मैचों में 197 रनों के साथ मौजूद हैं।

ऑरेंज कैप में टॉप 5 प्लेयर ओं की सूची में बदलाव

गौरतलब है कि टॉप 5 की सूची की बात की जाए तो  शुभमन  चौथे पायदान पर शिखर धवन को पछाड़ कर आ चुके हैं। वहीं हार्दिक पांड्या टॉप टू में अपनी जगह बना चुके हैं ।जॉस बटलर ने फिर से अपनी बात चाहत ऑरेंज कैप की सूची में 272 रनों के साथ बना लिया है। इस बार बटलर को हटना बेहद कठिन लग रहा है ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here