आईपीएल 2022 हर मैच के साथ रोमांचक होता जा रहा है। जहां रोमांच की सीमा हर मैच में पार हो रही है। ऐसा ही रहा कुछ डबल हेडर संडे मुकाबले में जहां पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया ,जिस मैच में स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने अपनी छाप छोड़ी। वहीं दूसरा मुकाबला लखनऊ सुपरजाइंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया जिसमें यजुवेंद्र चहल ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया ।जहां संडे के डबल हेडर मुकाबले में कोलकाता के खिलाफ कुलदीप यादव को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया तो दूसरी ओर यूज़वेंद्र चहल को लखनऊ के खिलाफ मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। आगे बात करते हैं की कुलदीप और चहल में से किसका प्रदर्शन रहा ज्यादा शानदार।
पर्पल कैप की रेस में फहराया परचम

कुलदीप और चहल के शानदार प्रदर्शन की बदौलत अब यह दोनों प्लेयर पर्पल कैप की रेस में टॉप 3 में हैं ।जहां यूज़वेंद्र चहल ने उमेश यादव को पर्पल कैप के पहले पायदान से हटाकर पर्पल कैप पर कब्जा कर लिया। वहीं दूसरी और कुलदीप यादव आप पर्पल कैप की रेस में तीसरे पायदान पर आ चुके हैं ।आगे बात करते हैं कि सेंड डबल हेडेड मुकाबले में कुलदीप यादव और यजुवेंद्र चहल में से किस का प्रदर्शन रहा श्रेष्ठ।
राजस्थान रॉयल्स vs लखनऊ: यूज़वेंद्र चहल का प्रदर्शन
यूज़वेंद्र चहल ने लखनऊ के खिलाफ 4 ओवर में 41 रन देकर 4 विकेट चटकाए। जहां उन्होंने लखनऊ के सबसे तेज तर्रार बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक को 39 रनों पर आउट किया। वहीं इसके उपरांत उन्होंने लखनऊ के सनसनीखेज युवा बल्लेबाज आयुष को चलता किया ।इसके उपरांत उन्होंने कुणाल पांड्या को बोल्ड किया एवं चौथा विकेट उन्होंने चमीरा के रूप में लिया। शानदार प्रदर्शन की बदौलत उन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। अब तक खेले गए आईपीएल के 20 मैचों में यजुवेंद्र चहल ने 4 मैचों में 11 विकेट लिए । सभी फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज़ को चहल ने निशाना बनाया ।
दिल्ली कैपिटल्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स: कुलदीप यादव का प्रदर्शन

इस साल जहां कुलदीप यादव को कोलकाता नहीं रिटर्न नहीं किया। वहीं इस बार दिल्ली कैपिटल्स ने उन पर भरोसा जताया और उन्हें टीम में जगह दी ।कप्तान ऋषभ पंत ने कुलदीप यादव को बैक करते हुए उन्हें सारे गेम हमें अभी तक मौका दिया है ।वही बीती रात कुलदीप यादव ने कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाजों की धज्जियां उड़ाई ।जहां उन्होंने 4 ओवर में 35 रन देकर 4 विकेट लिए। एवं मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजे गए। कुलदीप यादव ने श्रेयस अय्यर को 54 के स्कोर पर चलता किया, इसके बाद उन्होंने पैट कमिंस को आउट किया। इसके बाद उन्होंने सुनील नारायण को आउट किया इसके बाद उन्होंने उमेश यादव को अपना शिकार बनाया।
कुलदीप और चहल में किसका प्रदर्शन रहा श्रेष्ठ
दोनों स्पिन गेंदबाजों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और अपनी टीम को जीत दिलाई। वहीं दोनों ने इनफॉर्म बल्लेबाजों को चलता किया ।जिससे कि उनकी टीम मैच में जीत दर्ज कर पाई ।यह कहना कठिन होगा कि किस का प्रदर्शन खास रहा लेकिन स्पिनरों की जीत हुई है यह 100 फ़ीसदी सही बात है और जिस भरोसे और जिस शानदार लय में कुलदीप यादव खेल रहे हैं और अपनी वापसी कर रहे हैं या बेहद काबिले तारीफ है।







