IPL 2022: RR के जीत से ज्यादा लोकेश राहुल की गर्लफ्रेंड अथिया ने बटोरी सुर्खियां, रिएक्शन की तस्वीरें हुई वायरल

0
236
views
IPL 2022: Lokesh Rahul's girlfriend Athiya made headlines more than RR's victory, photos of reaction went viral
PC: Twitter

आईपीएल 2022 में हर एक मैच नया रोमांच नए रिएक्शन छोटे बड़े उतर चढ़ाव को लेकर आता है । जहाँ क्रिकेट के इस महा कुंभ में हर दिन एक नई कहानी इतिहास के पन्नों से जुड़ती है । जहाँ एक खेमा जीत के बाद खुश होता है तो दूसरा खेमा हार के बाद उदास लेकिन ये क्रिकेट है ऐसे किस्से तो हर मैच के साथ मिलेंगे इसकी कड़ी में आईपीएल 2022 के 20 वें मुकाबले में राजस्थान और लखनऊ के बीच हुए मैच में आखिरी ओवर में लखनऊ की टीम 3 रनों से हारी ।  राजस्थान ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी कर लखनऊ के समक्ष जीत के लिए 166 रन का लक्ष्य रखा । जिसके जवाब में लखनऊ की टीम ने ये मैच 20 ओवर में 162/8 रन बना पाई ।

वहीं दूसरी ओर मैच में  सुनील शेट्ठी की बेटी और लोकेश राहुल की गर्ल फ्रेंड अथिया   के भी ढेरों चर्चा हो रही हैं। जहां अथिया शेट्ठी  ने मैच के दौरान लखनऊ के लिए चीयर करती दिखी । जहाँ लखनऊ की गेंदबाज़ी के दौरान विकेटों के गिरने पर ताली बजाकर टीम का हौसला बढ़ाना हो चाहे चौके लगने पर परेशान दिखना,  हर एक गेंद पर अपने रिएक्शन से अथिया ने फैंस का दिल जीता,  छक्के कि सेलिब्रेशन हो या विकटों का पतन अथिया पुरे मैच में बनी हुई थी और जमकर अपने रिएक्शन दे रहीं थी , वहीँ उनके पिता सुनील शेट्ठी भी मैदान पर लखनऊ टीम को सपोर्ट कर रहे थे । जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर काफी हो रही है।

अथिया शेट्टी  ने मैच के दौरान जमकर किया लखनऊ  की टीम को चीयर

IPL 2022: Lokesh Rahul's girlfriend Athiya made headlines more than RR's victory, photos of reaction went viral

लोकेश राहुल  की अगुवाई वाली लखनऊ की टीम ने बेहद रोमांचक मुकाबले में 3 रन से राजस्थान के हाथों हार का सामना करना पड़ा । वहीं इसके  साथ ही  अथिया  शेट्ठी की रिएक्शन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जहां कल मैच के दौरान स्टेडियम में अथिया अपने पिता सुनील शेट्ठी के साथ  लखनऊ  की टीम को चीयर करती दिखाई दीं।  चौके और छक्के के साथ अथिया  का जोश साफ झलका  वहीं लोकेश राहुल का विकेट गिरने पर हताश और परेशानी की झलक भी साफ़ दिखी।

लखनऊ की हार पर मायूस दिखी अथिया शेट्ठी  (Lokesh Rahul’s girlfriend Athiya)

लोकेश राहुल के पहले ही ओवर में आउट होने के बाद बेहद परेशान सी दिखी अथिया जहाँ इतने अच्छे फॉर्म में चल रहे लोकेश राहुल का कुछ इस तरह से ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर आउट होने शायद उन्होंने सोचा नहीं होगा । लेकिन आखिरी गेंद तक अथिया लखनऊ टीम को चीयर करती पायी गई । जहाँ दूसरे खेमे में चहल की पत्नी धनश्री भी चहल को सपोर्ट करती दिखी और तालियों से राजस्थान का हौसला बढ़ाया ।

5 वें पायदान पर लखनऊ

आई पी एल 2022 में नई फ्रेंचाइजी  लखनऊ की टीम बेहद संतुलित एवं शानदार नजर आ रही है। वहीं लोकेश राहुल और मेंटर गौतम गंभीर ने सभी प्लेयर्स को भरोसा दिलाया है कि वह अपना नेचुरल गेम खेलें और टीम को विजय दिलाने में  अहम रोल अदा करें । लखनऊ की टीम 5 मैच में 3 जीत और 2 हार के साथ पांचवे स्थान पर काबिज हैं ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here