“अब हम वो कुलदीप नहीं रहे, अब हमको चाहिए फुल इज्जत”, फैंस ने जमकर ली हार के बाद KKR की चुटकी

0
170
views
PC: Twitter

आईपीएल 2022 का 19 वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स में कोलकाता नाइट राइडर्स को 44 रनों से रौंद दिया टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 171 रनों पर सिमट गई ।

इस जीत के नायक रहें कुलदीप यादव जिन्होंने 4 ओवरों में 35 रन देकर चार विकेट चटकाए एवं उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब से भी नवाजा गया। जिसके बाद केकेआर को मिली इस हार के बाद सोशल मीडिया पर जमकर कुलदीप यादव की तारीफें हुई वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की फैंस द्वारा चुटकी भी ली गई इसी कड़ी में कई सोशल मीडिया पर ट्वीट किए गए जोकि अपने आप में बेहद मजेदार है।

दिल्ली कैपिटल्स को मिली इस जीत के बाद अंक तालिका में 4 अंकों के साथ छठे पायदान पर आ गई है वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम पांच मैच में तीन जीत के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है।

इस साल कोलकाता ने छोड़ा था कुलदीप का साथ

गौरतलब है कि पिछले सीजन में भी कोलकाता नाइट राइडर्स ने कुलदीप यादव को बेहद ही कम मौके आईपीएल के मैचों में दिए थे ।वहीं इस साल कोलकाता नाइट राइडर्स ने स्टार गेंदबाज कुलदीप यादव से किनारा कर लिया। वही दिल्ली कैपिटल्स ने सच्चे पारखी की तरह कुलदीप यादव को परखा और अपने खेमे में शामिल कर दिया ।आपको बता दें कि कुलदीप यादव का बेस प्राइस ₹2 करोड़  था। दिल्ली के  टीम के साथ जोड़ने के साथ ही ऋषभ पंत ने कुलदीप यादव पर भरोसा जताया एवं सभी मैचों में उन्हें जगह दी ।जहां अब वह एक चमकते सितारे की तरह प्रदर्शन कर रहे हैं एवं अपने प्रदर्शन से पुराने टीमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं

सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे रिएक्शंस

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here