IPL 2022 के 49 वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को बैंगलोर ने 13 रनों से रौंद कर अंकतालिका में 12 अंकों के साथ टॉप-4 में प्रवेश कर लिया है । जहाँ चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद को झटका लगा है ।
इससे पूर्व टॉस जीतकर चेन्नई ने बैंगलोर को बल्लेबाज़ी करने के लिए आमंत्रित किया । टॉस को हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए RCB ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाया । बैंगलोर की तरफ से महिपाल लोमरोर ने सर्वाधिक 42 रन की पारी 27 गेंद में खेली ।टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पहले विकेट के लिए कप्तान फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली के बीच शानदार साझेदारी हुई जहाँ दोनों ने मिलकर 44 गेंदों पर 62 रन जोड़े। CSK की ओर से महीश थीक्षाणा ने सर्वाधिक 3 विकेट 4 ओवर में 27 रन देकर चटकाए विराट कोहली (33) और डुप्लेसिस ने (38) रन बनाये ।
लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नाई की शुरुआत शानदार रही। जहाँ पहले विकेट के लिए ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे के बीच 40 गेंदों पर 54 रन की अहम् साझेदारी हुई ।ऋतुराज 23 गेंदों में 28 रन बनाकर शाहबाज अहमद का शिकार बने । इसके ठीक बाद 3 रन के स्कोर पर रोबिन उथप्पा का भी विकेट गिरा ।
डेवोन कॉनवे ने आईपीएल में अपना दूसरा लगातार अर्धशतक पूरा किया और 37 गेंदों में 56 रन बनाये । धोनी 2 रन बनाकर आउट हुए अंबाती रायडू (10) रन,जडेजा (3) रन बनाकर आउट हुए ।हर्षल पटेल ने धारदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 3 विकेट चटकाए जिसमें मोईन अली, रवींद्र जडेजा और ड्वेन प्रिटोरियस का विकेट शामिल रहा ।
मैन ऑफ द मैच

हर्षल पटेल को मैन ऑफ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया । जहाँ उन्होंने 4 ओवर में 3 विकेट 35 रन देकर लिए । हर्षल पटेल ने मोईन अली (34), रवींद्र जडेजा (3) और ड्वेन प्रिटोरियस (13) को आउट किया।
49 वें मैचों बाद ऑरेंज कैप की टॉप-10 की सूची में बदलाव

आईपीएल के 49 वें मैच के समाप्ति के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर की लिस्ट में बैंगलोर के सलामी बल्लेबाज़ और कप्तान फाफ डुप्लेसिस अब टॉप -6 में अपनी जगह फिर से बनाना ली है । डुप्लेसिस ने 22 गेंद पर 38 रन बनाकर ऑरेंज कैप की लिस्ट में छठे पायदान पर आ गए हैं . हार्दिक टॉप-6 की लिस्ट से एक बार फिर बाहर हो चुके हैं ।
बटलर 588 रन के साथ टॉप पर बने हुए हैं। दूसरे पायदान पर लोकेश राहुल से 451 रनों के साथ हैं । तीसरे स्थान पर धवन 369 रन के साथ हैं । चौथे स्थान पर अभिषेक शर्मा 324 रन के साथ आ गए हैं , पांचवें स्थान पर श्रेयस 324 रनों के साथ हैं। छठे स्थान पर डुप्लेसिस 316 रन के साथ आ गए हैं । हार्दिक 309 रन के साथ 7 वें स्थान पर पिछड़ के चली गई है ।
49वें मैच के बाद पर्पल कैप की टॉप-10 की लिस्ट

49 वें मैच के बाद पर्पल कैप की टॉप 10 की लिस्ट में 3 विकेट लेकर हर्षल पटेल दसवें स्थान पर पर 13 विकेट के साथ आ गए हैं । जहाँ उन्होंने 3 विकेट चेन्नई के खिलाफ चटकाए ।
यजुवेंद्र चहल 19 विकेट के साथ टॉप पर बने हुए हैं । कुलदीप 17 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं । तीसरे स्थान पर अब रबाडा 17 विकेट के साथ हैं । चौथे पायदान पर नटराजन 17 विकेट के साथ हैं ।पांचवें स्थान पर हसारंगा 16 विकेट के साथ मौजूद है। इस मैच में हर्षल मैन ऑफ द मैच बने और 3 विकेट हासिल कर टॉप-10 में आ चुके हैं ।
पॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा बदलाव

लगातार 3 हार के बाद बेंगलुरु ने चेन्नई को हार फिर जीत से जीत की पटरी पर आई है । इस जीत के साथ 12 अंकों के साथ बैंगलोर ने हैदराबाद को पछाड़ टॉप-4 में अपनी जगह पक्की कर ली है ।
वहीँ RCB की अब तक 11 में से 6 मुकाबले जीत चुकी है और 5 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है । इस हार के बाद चेन्नई की टीम 6 अंकों के साथ 9 वें स्थान पर 6 अंकों के साथ हैं ।







