आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस और अब भारतीय टीम का अटूट हिस्सा बन चुके सूर्यकुमार यादव ने इस साल जमकर सुर्खियां बटोरी हैं । जहाँ रोहित के कप्तान बनने के साथ ही सूर्यकुमार पूरी तरह से टीम का हिस्सा बने । हालाकिं अटकलें यह भी किसी जमानें में तेज थी की विराट कोहली की कप्तानी में सूर्यकुमार को तरजीह नहीं दी जाती थी । वहीँ इन सब के बीच अब सूर्यकुमार भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं । हाल में उन्होंने अपनी ऑलटाइम प्लेइंग 11 का खुलासा किया है जिसकी जानकारी आगे दी गई है ।
रोहित बटलर की आतिशी जोड़ी
सूर्यकुमार यादव ने सलामी बल्लेबाज़ और कप्तानी की भूमिका में रोहित शर्मा को रखा है वहीँ उनके साथ इंग्लिश बैट्समेन बटलर को जगह दी गई है । विकेटकीपर बल्लेबाज़ जॉस बटलर को विकेटकीपिंग का भी भार उन्होंने अपनी आल टाइम प्लेइंग XI में दिया है ।
विराट को जगह दी लेकिन कप्तानी नहीं
मिडिल ऑर्डर में सूर्यकुमार ने खुद को नंबर 3 पोजीशन के लिए शामिल किया है। उन्होंने अपने साथ-साथ उन्होंने विराट कोहली और ए बी डिविलियर्स को टीम में जगह दी है लेकिन कप्तान वे रोहित शर्मा को अधिक बेहतर मानते हैं । ये तीनों धाकड़ बल्लेबाज़ को मध्यक्रम के लिए चुना गया है ।
सूर्यकुमार यादव ने 3 ऑलराउंडर्स को भी टीम में जगह दी है। जहाँ 2 आल राउंडर का चयन उन्होंने भारत से किया है वहीँ एक आल राउंडर का चयन विदेशी है । जहाँ उन्होंने वेस्टइंडीज के धाकड़ आंद्रे रसेल के साथ साथ हार्दिक का चुनाव किया जो की आईपीएल में धूम मचा रहे हैं हार्दिक पांड्या और चेन्नई के पूर्व कप्तान रविंद्र जडेजा को टीम में शामिल किया गया है ।ये तीनों प्लेयर ऑलराउंडर की भूमिका में रहेगें।
एक स्पिनर, दो तेज़ गेंदबाज़

सूर्यकुमार ने अपनी ऑलटाइम फेवरेट प्लेइंग 11 में गेंदबाज़ी में स्पिन डिपार्टमेंट की कमान अफगानिस्तान के राशिद करामाती खान को दिया है । वहीं, तेज़ गेंदबाज़ी की भूमिका में भारतीय मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह को टीम में स्थान दी गई है ।
सूर्यकुमार यादव की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), जॉस बटलर( विकेटकीपर), विराट कोहली, सुर्यकुमार यादव, एबी डिविलीयर्स, हार्दिक पाड्या, आंद्रे रसल, रविंद्र जडेजा, राशिद खान, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।







