वीडियो: खुद के पाँव में मार ली वार्नर ने कुल्हाड़ी, 8 साल फिर वही हाल, कोहली-राहुल के साथ जुड़ गया नाम

0
264
views
Warner took the ax in his own foot, 8 years again the same situation, the name got associated with Kohli-Rahul
PC: IPL/BCCI

आईपीएल 2022 का 64 वां मैच पंजाब और दिल्ली के बीच खेला जा रहा है । पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल ने इस मैच में टास जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए दिल्ली की टीम ने  मिचेल मार्श की आतिशी अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन बनाए और जीत के लिए  पंजाब किंग्स के सामने 160 रन का लक्ष्य रखा है । वहीँ डेविड वार्नर गोल्डन डक का शिकार हुए जिसकी जानकारी आगे दी गई है ।



वार्नर हुए गोल्डन डक का शिकार

आईपीएल 2022 में डेविड वॉर्नर  शानदार लय में हैं और दिल्ली के लिए अच्छी पारी खेल रहे हैं वहीँ वार्नर ने ऑरेंज कैप की रेस में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-10 की लिस्ट में तीसरे स्थान पर काबिज हैं ।

Warner took the ax in his own foot, 8 years again the same situation, the name got associated with Kohli-Rahul
PC: IPL/BCI

वहीँ दिल्ली सलामी बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ की गैरहाजिरी में सरफराज पर अपना दाव खेला ।  बल्लेबाजी के लिए उतरे तो वॉर्नर से बड़ी पारी की उम्मीद थी. लेकिन जो हुआ किसी ने कल्पना नहीं की हो । मैच की पहली गेंद पर वार्नर का आउट होना किसीने सपने में भी नहीं सोचा था ।

खुद के पॉव पर मारी कुल्हाड़ी



पारी की शुरुआत में पहले सरफराज खान स्ट्राइक लेने गए वहीँ  पंजाब के लिए पहला ओवर करने आये स्पिन गेंदबाज़ लियम लिविंगस्टन को देख कर  वॉर्नर ने स्ट्राइक पर जाने के लिए सरफराज से बात की और उन्हें नॉन स्ट्राइक पर जाने के लिए कहा और वे  खुद स्ट्राइक लेने निकल पड़े .

वॉर्नर  लिविंगस्टन की गेंद को टारगेट करना चाह रहे थे लेकिन उसके ठीक उल्टा  घटा। वॉर्नर पर ही अपना निर्णय भारी पड़ गया. लिविंगस्टन की पहली  गेंद शॉर्ट  ऑफ स्टंप के काफी बाहर की जिससे  वॉर्नर ने  कट किया और गेंद हवा में गई और  पॉइंट के फील्डर ने राहुल चाहर ने उनका कैच पकड़ कर उन्हें चलता किया ।

8 साल बाद हुआ ऐसा



साल 2014 में  डेविड वार्नर  गोल्डन डक का शिकार पंजाब के खिलाफ हुए थे । वहीँ 8 साल बाद फिर से ये घटना घटी। इस साल विराट कोहली , लोकेश राहुल जैसे दिग्गज प्लेयर गोल्डन डक का शिकार हुए हैं वहीँ इस नाम की लिस्ट में अब वार्नर का भी नाम जुड़ चूका है ।

दिल्ली की पारी



दिल्ली की पारी के पहली ओवर की पहली ही गेंद पर सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर आउट हो गए जहाँ उनका कैच राहुल चाहर ने लिया। लियाम लिविंगस्टोन ने उन्हें गोल्डन डक पर चलता किया । अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए  सरफराज खान को (32) रन पर चलता किया ।

ललित यादव को भी  अर्शदीप सिंह ने  24 रन के निजी स्कोर पर राजपक्षे के हाथों कैच आउट करवाया।  रिषभ पंत भी सस्ते में आउट हुए जहाँ उनका विकेट भी  लिविंगस्टोन ने 7 रन के स्कोर पर जितेश शर्मा के हाथों कैच करवा कर लिया। रोवमैन पावेल को लिविंगस्टोन ने 2 रन पर धवन के हाथों कैच करवाया।



दिल्ली के धाकड़ बल्लेबाज़ मिचेल मार्श ने अकेले दम पर 48 गेंदों पर 3 छक्के और 4 चौकों की मदद से 63 रन की तूफानी पारी खेली। अक्षर पटेल 17 और कुलदीप यादव 2 रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब की गेंदबाज़ी की बात करे तो  लिविंगस्टोन और अर्शदीप सिंह ने 3-3 विकेट चटकाए ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here