IPL 2022 का 64वां मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल टॉस के बॉस बने जहाँ उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया है। वहीँ दिल्ली की दबंग को मैच में पहले बल्लेबाज़ी करने का न्यौता मिला है ।
जहाँ दिल्ली को पंजाब ने पहले ही गेंद पर बड़ा झटका दे दिया है । जहाँ आईपीएल 2022 में सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर वार्नर पहले ओवर की पहली गेंद पर गोल्डन डक का शिकार बन गए हैं । जहाँ बिना कोई रन बनाये वर्ण रॉउट हुए ।
मयंक अग्रवाल ने पहला ओवर लिविंग स्टोन को दिया जहाँ अपने बल्लेबाज़ी और कड़क शॉट के लिए मशहूर लिविंगस्टोन ने गेंद से भी कमाल दिखते हुए पहले ओवर में ही विकेट लेकर अपने कप्तान को ख़ुशी दे दी । मैच की पहली ही गेंद पर दिल्ली की टीम को सबसे बड़ा झटका लगा। डेविड वार्नर पहले ही गेंद पर कैच आउट हो गए। उनका विकेट लियाम लिविंगस्टोन ने लिया। स्क्वायर कट लगाने के चक्कर में गेंद हवा में गई और चाहर ने उनका कैच पकड़ा ।
दिल्ली की टीम ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। जहाँ चेतन साकरिया की जगह तेज गेंदबाज़ खलील अहमद को टीम में लिया गया है। वहीं, केएस भरत की जगह सरफराज खान को मौका मिला है।
दोनों ही टीमों ने 12 मैच में 6 मुकाबलों में जीत दर्ज कर प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं। नेट रन रेट पर नज़र डालें तो DC का नेट रनरेट +0.210 है, तो वहीं PBKS का नेट रनरेट +0.023 है। आज के मुकाबले में बड़े अंतर से मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम का प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद बढ़ जाएगी।
— vikki thakur (@vikkith73274828) May 16, 2022
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
पंजाब- जॉनी बेयरस्टो, शिखर धवन, भानुका राजपक्षे, लियाम लिविंगस्टोन, मयंक अग्रवाल (कप्तान), जितेश शर्मा, हरप्रीत बरार, ऋषि धवन, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह
दिल्ली- डेविड वार्नर, सरफराज खान, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत, ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, शार्दूल ठाकुर, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्त्या, खलील अहमद







