आईपीएल 2022 के मैच 49 वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आखिरकार लगातार तीन मैच में हार दर्ज करने के बाद चेनई को 13 रनों से मात देने के बाद जीत का मीठा स्वाद चखा । फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी में एमसीए स्टेडियम में बैंगलोर ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ 13 रनों से जीत हासिल कर अंकतालिका में 12 अंकों के साथ टॉप-4 में अपनी जगह बनाने में कामयाबी हासिल कर ली है ।
बैंगलोर के लिए अपना दूसरा मुकाबला खेल रहे महिपाल लोमरोर (42) के साथ दिनेश कार्तिक( 26) ने शानदार बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन कर आरसीबी को 20 ओवर में 173/8 तक पहुंचाने में मदद की, वहीँ हर्षल पटेल ने अपने चार ओवर के स्पेल में 35 रन देकर तीन विकेट लेकर अपनी टीम की छठी जीत दर्ज की।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 160 रन ही बना पाई इस मुकाबले को 13 रनों से हार गई है. हालाकिं चेन्नई ने शानदार शुरुआत की लेकिन गुच्छे में विकेट खोने की वजह से चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा ।डेवॉन कॉनवे ने चेन्नई के लिए लगातार अपना दूसरा अर्धशतक जड़ा जहाँ उन्होंने 56 रनों की पारी खेली लेकिन कोई बड़ी साझेदारी ना होने की वजह से उनकी पारी भी व्यर्थ गई ।
इस सीजन में दूसरी मैच में कप्तानी कर रहे महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला भी शांत और खामोश हो गया. दर्शक जिस विंटेज धोनी का इंतज़ार कर रहे थे वो शायद आया ही नहीं । आज धोनी का दिन नहीं था टॉस के तो बॉस बने धोनी लेकिन जीत बैंगलोर के हिस्से में गई ।
हेजलवुड ने किया धोनी के पारी का अंत
महेंद्र सिंह धोनी ने इस मुकाबले से पहले भी फिनिशर की भूमिका कर चुके थे और बैंगलोर के खिलाफ भी उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी । लेकिन बैंगलोर के खिलाफ धोनी 3 गेंद खेलकर 2 रनों के निजी स्कोर पर आउट हुए । चेन्नई के लिए अपना 200 वां मैच खेल रहे धोनी 2 रन पर आउट हुए ।
बैंगलोर के तेज गेंदबाज हेजलवुड की गेंद पर एम एस धोनी ने छक्के जड़ने की कोशिश में अपना कैच रजत पाटीदार को दे बैठे। इसे बड़े विकेट के बाद पूरा स्टेडियम पल भर के लिए शांत हो गया ।
19वें ओवर के पहली गेंद पर धोनी हुए आउट
— Abhishek Kumar (@CricketKeTagde) May 4, 2022
हेजलवुड के 19 वीं ओवर की पहली ही गेंद पर दवाब बनाने के इरादे से डीप मिडविकेट के ऊपर से पुल शॉट लगाने के चक्कर में अपना कैच रजत पाटीदार को थमा बैठे और उसके बाद विराट कोहली का जश्न देखने लायक था ।







