IPL 2022: 20 लाख में बिके प्लेयर ने 9.20 करोड़ के प्लेयर के छुड़ाए पसीने, 3 डॉट गेंद डाल पलटा मैच,सर पीट रही लखनऊ सुपर जायंट्स

0
83
views
IPL 2022: Player sold for 20 lakhs, sweated 9.20 crores player, 3 dot ball turned match, Lucknow Super Giants was beating his head
PC: IPL/Twitter

आईपीएल 2022 का 20 वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ के बीच वानखेडे स्टेडियम में खेला गया । जहाँ  रोमांचक मैच में राजस्थान रॉयल्स ने 3 रनों से लखनऊ सुपरजाइंट्स टीम को रौंदा ।जहां एक समय लखनऊ की टीम  मैच पर पकड़ मजबूत बनाकर जीत के बेहद करीब पहुंच चुकी थी लेकिन आखिरी ओवर में  राजस्थान रॉयल्स के धारदार गेंदबाज दीवार बनकर सामने आये और इस मैच को राजस्थान के नाम कर दिया एवं अपना नाम सुनहरे अक्षरों में इतिहास में दर्ज करा लिया जी हां हम बात राजस्थान रॉयल के तेज गेंदबाज कुलदीप सेन की जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर में अपने धमाकेदार पारियों से गेंदबाजों के लिए कहर कहे जाने वाले मार्कस स्टोइनिस को अपने आखिरी ओवर में  मात दे दी । एक एक रन के लिए कुलदीप ने मार्कस स्टोइनिस को मोहताज कर दिया ।

कुलदीप सेन पर थी नज़रें,आखिरी ओवर में 15 रन बचाने की थी दरकार

कुलदीप सेन पर आखिरी ओवर में संजू सैमसन ने दाव खेलते हुए उन्हें गेंद थमाई।  राजस्थान के लिए अपना डेब्यू मैच खेल रहे रीवा के कुलदीप सेन ने अपने कप्तान को मायूस नहीं किया। जबरदस्त गेंदबाजी का प्रदर्शन करके ना केवल उन्होंने राजस्थान को जीत दिलाई बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के धमाकेदार बल्लेबाज मार्कस स्टोइनिस के पसीने छुड़ा दिए। महज 20 लाख में राजस्थान टीम से जुड़े कुलदीप सेन ने 9.20 करोड़ के मार्कस स्टोइनिस के छक्के छुड़ा दिए ।

आखिरी ओवर का रोमांच

IPL 2022: Player sold for 20 lakhs, sweated 9.20 crores player, 3 dot ball turned match, Lucknow Super Giants was beating his head
PC: Twitter

19.1: आवेश खान ने पहली गेंद पर 1 रन लेकर स्टोन इसको स्ट्राइक दिया।

19.2: दूसरी गेंद को कुलदीप ने आउटसाइड ऑफ स्टंप पर की जिसे स्टोइनिस ने मिस कर दिया जिससे दवाब सीधा लखनऊ खेमें में बढ़ा ।

19.3: तीसरी गेंद पर स्टोइनिस ने स्कूप शॉट लगाने के लिए लेग  साइड पर बल्ले को घुमाया ,लेकिन यह भी गेंद कुलदीप ने स्टोइनिस को मिस करा दी। जहां अब 3 गेंदों पर जीत के लिए लखनऊ को 14 रनों की दरकार थी।

19.4: चौथी गेंद पर फिर से कुलदीप ने मार्कस स्टोइनिस को मिस करवा दी । सीधा दवाब अब मार्कस स्टोइनिस पर आ चूका था ।

19.5: पांचवीं गेंद पर मार्कस स्टोइनिस ने मिड विकेट के एरिया पर मारना चाहते थे लेकिन कुलदीप की गेंद इतनी तेजी से निकली के बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए सीमा रेखा के बाहर गई और 4 रन मिले।

20.0 आखिरी गेंद‌ पर स्टोन इसने कुलदीप को मिडविकेट पर छक्का जड़ा लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी लखनऊ 3 रनों से इस मैच को हार चुकी थी।

19वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा को ठोके गए थे 19 रन

कुलदीप की जबर्दस्त गेंदबाजी का अंदाजा आप इस तरीके से लगा सकते हैं कि प्रसिद्ध कृष्णा जो कि अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी पदार्पण कर चुके हैं, उनके 19 वे ओवर में स्टोइनिस और आवेश खान ने मिलकर 19 रन लगाए थे ।जिससे सारा  प्रेशर राजस्थान के और चला गया था ,लेकिन राजस्थान के गेंदबाज कुलदीप जिन्हें महज  2000000 रुपए में टीम ने अपने खेमे में शामिल किया था, वे  9 करोड़ 20 लाख में बिके प्लेयर मार्कस स्टोइनिस  पर भारी पड़े और केवल भारी ही नहीं बल्कि  3 गेंदों को मिस करा कर यह साबित कर दिया कि उनमें कितनी प्रतिभा और टैलेंट है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here