GT vs SRH: हार्दिक का धमाल, गुजरात ने ठोके 162/7 ,हार्दिक ने लगाया सबसे तेज छक्कों का शतक, टूटे ये 4 रिकॉर्ड, स्कोरकार्ड

0
128
views
GT vs SRH: Hardik hits, Gujarat hits 162/7, Hardik hits sixes, these 4 records broken, scorecard
PC: IPL/Twitter

IPL 2022 के 21वें मैच सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जा रहा है । जहाँ हैदराबाद ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। गुजरात ने निर्धारित 20 ओवर में 162/7 रन बनाये । जीत के लिए हैदराबाद की टीम को 163 रनों की दरकार है ।

नहीं चला शुभमन और वेड का बल्ला

टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए GT की शुरुआत निराशाजनक रही जहाँ पावर प्ले में गुजरात ने 51 रन पर  2 विकेट खोये ।शुभमन गिल  9 गेंदों में 7 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर आउट हुए, उनका शानदार कैच  राहुल त्रिपाठी ने पकड़ा ।मैथ्यू वेड 19 रन बनाकर उमरान मलिक का शिकार बने ।

हार्दिक और मिलर का धमाल

गुजरात के 3 विकेट महज 64 रन पर गिर गए थे। इसके उपरांत कप्तान हार्दिक पंड्या और डेविड मिलर ने चौथे विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी हुई । हार्दिक ने 42 बॉल पर 50 रन बनाये और अपना पांचवा अर्धशतक पूरा किया । हालाकिं यह उनका सबसे धीमा अर्धशतक रहा । इसके साथ ही हार्दिक आईपीएल में सबसे तेज 100 छक्के जड़ने वाले भारतीय प्लेयर बन गए हैं । उन्होंने महज 96 परियों में ये कारनामा किया है ।अभिनव ने 21 गेंद पर 35 रन बनाये ।जहाँ उन्हें 3 जीवन दान भी मिले । राहुल तिवतिया 6 रन बनाकर आउट हुए ।

हैदराबाद की गेंदबाज़ी

हैदराबाद के ओर से भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट हासिल किया । जनसेन को एक सफलता हाथ लगी । उमरान मालिक ने 39 रन देकर एक विकेट हासिल की । नटराजन ने 4 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट लिया ।

टूटे ये रिकॉर्ड

1.हार्दिक पंडया ने अपना 5 वां आईपीएल अर्धशतक पूरा किया ।

2.हार्दिक पंड्या ने IPL में पहले छक्के के साथ ही अपने आईपीएल का 100 छक्का पूरा किया  । जहाँ वे छक्कों का शतक बाने वाले  26वें  प्लेयर बन गए हैं ।हार्दिक ने ये मुकाम 96 वीं मैच में हासिल किया  है ।

3.IPL में सबसे कम गेंदों में 100 छक्के लगाने वाले प्लेयर

आंद्रे रसेल: 657 गेंद
क्रिस गेल: 943 गेंद
हार्दिक पंड्या: 1046 गेंद

4.साल 2017 से आईपीएल में सबसे ज्यादा 0 पर आउट होने वाले प्लेयर

10 – राशिद खान*
7 – सुनील नरेन
7-नीतीश राणा

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

SRH: अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शशांक सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, मार्को येन्सन, उमरान मलिक, टी नटराजन।

GT: मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पंड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, राशिद खान, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद शमी, दर्शन नालकंडे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here