SRH vs GT:  3 जीवनदान मिलने पर ठोके 35 रन, फिर भी अभिनव मनोहर थे दुखी, जानिए वजह 

0
67
views
SRH vs GT: 35 runs on getting 3 lives, yet Abhinav Manohar was sad, know the reason
PC: Twitter

सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल का 21 वां मुकाबला डी वाय पाटील स्पोर्ट्स अकैडमी मुंबई में खेला जा रहा है ।जहां टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। इस मैच में छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अभिनव मनोहर का किस्मत ने उनका बेहद साथ दिया जहां उन्होंने अपनी पारी में 35 रन तो जरूर बनाए लेकिन उन्हें तीन जीवनदान भी मिले ।इसके बाद इनिंग ब्रेक के प्रेजेंटेशन के दौरान वह काफी दुखी नजर आए जानिए अभिनव ने आखिर क्या कहा

21 गेंदों पर बनाये 35 रन फिर भी थे दुखी

अभिनव मनोहर ने कहा कि उन्हें हर मैच में ऐसा जीवन दान नहीं मिलेगा ।जहां अब वह अपने विकेट को इस तरह से जाने ना दें ऐसी कोशिश करेंगे।  उन्होंने कहा की उन्होंने कुछ गलत शॉट भी लगाए जिसकी वजह से आउट होने के चांसेस भी बने लेकिन आने वाले मैच  में सुधार करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा किए गुजरात टाइटंस ने एक अच्छा स्कोर बनाया है ।जहां गेंदबाज़  इस स्कोर को डिफेंड करने में सक्षम है ।उनकी टीम के गेंदबाजों में या काबिलियत है कि वह इस रनों को डिफेंड कर पाए।

अभिनव मनोहर की पारी पर एक नजर

SRH vs GT: 35 runs on getting 3 lives, yet Abhinav Manohar was sad, know the reason
PC: Twitter

अभिनव मनोहर ने 21 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से शानदार 35 रन बनाए। जान के स्ट्राइक रेट 166.6 का रहा।

छूटे कैच

18 ओवर में नटराजन की गेंद पर अभिनव मनोहर को एडेन मार्करम ने लॉन्ग ऑफ पर उनका कैच  छोड़ा ।इसके बाद 19 वे ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने अभिनव मनोहर को लॉन्ग ऑफ पे कैच छोड़ा । फिर से भुवनेश्वर कुमार ने उसी ओवर में अभिनव मनोहर का कैच छोड़ा , हालाकिं आखिरी कैच बेहद मुश्किल था ।

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

SRH: अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शशांक सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, मार्को येन्सन, उमरान मलिक, टी नटराजन।

GT: मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पंड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, राशिद खान, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद शमी, दर्शन नालकंडे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here