रसेल के छक्के से ज्यादा सुहाने ने बटोरी सुर्खियां, वीडियो हुआ वायरल, पूरे मैच में हुई चर्चे

0
412
views
Suhan made headlines more than Russell's sixes, video went viral, discussions took place throughout the match
PC: Twitter

रसेल ने जहां बीती रात पंजाब के खिलाफ 8 छक्के लगाकर तहलका मचा दिया और जीत कोलकाता की झोली में डाल दी ।वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स को सपोर्ट करने आई शाहरुख खान की बेटी सुहाना एवं चंकी पांडे की बेटी अनन्या ने खूब सुर्खियां बटोरी ।जहां यह दोनों स्टार के पूरे मैच में छाए रहे हैं ।एक और जहां रसेल के छक्के लग रहे थे वही सुहाना तालियों के साथ पूरी टीम को सपोर्ट करती नजर आ रही थी। एक तरफ  रसेल  गेंदबाजों की जमकर क्लास ले रहे थे वहीं दूसरी ओर सुहाना ,आर्यन खान और अनन्य चीयर करते नजर आ रहे थे ।हर छक्के के साथ खुशियां डबल हो रही थी।

वीडियो

कोलकाता ने इस मैच को 6 विकेट से जीता

पंजाब को आईपीएल के आठवें मैच में कोलकाता ने 6 विकेट से रौंदा ।जहां उमेश यादव ने पहले कहर बरपाया वहीँ  उसके बाद आए रसल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता को 6 विकेट से जीत दिलाई। जहां रसेल  ने महज 31 गेंदों का सामना करते हुए 8 छक्के और दो चौके की मदद से 70 रन की शानदार पारी खेली। वहीं शाहरुख खान की बेटी सुहाना आर्यन अनन्या पूरी टीम की हौसला अफजाई करते हर पल नजर आए।

मिलके मेगा ऑक्शन में आर्यन और सुहाना दिखे थे साथ

शाहरुख खान की लाडली सुहाना और पुत्र आर्यन इस साल में आईपीएल के मेगा ऑक्शन में टीम मैनेजमेंट के साथ आईपीएल ऑक्शन हाउस में शिरकत करते नजर आए थे । जहाँ  दोनों ही दिन यह दोनों ही स्टार के कोलकाता के खेमे से देखे थे।

जल्द शाहरुख खान भी देख सकते हैं मैदान पर

जिस तरीके से कोलकाता की टीम प्रदर्शन करके अंक तालिका पर टॉप पर पहुंच चुकी है। वही अब वह समय दूर नहीं कि जब खुद शाहरुख खान टीम की हौसला अफजाई करने पहुंचे। देखना दिलचसप  होगा क्या आने वाले कुछ मैचों में कोलकाता नाइट राइडर्स और कौन से सितारे पहुंचते हैं ।हालांकि सुहाना आर्यन और अनन्या के आने से पूरा  स्टेडियम का माहौल ही बदल गया है ।जहां दर्शक सभी उनके मुरीद हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here