विडियो: विराट ने सिखाया मोमिनुल को पाठ, अंपायर ने किया बीच बचाव, विराट के OUT होने पर हुए ड्रामा

0
266
views
Virat taught a lesson to Mominul, umpire intervened, drama happened when Virat was OUT
Pc: Twitter

Ind vs Ban: भारत और बांग्लादेश के बीच मीरपुर में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारत को जीत के लिए 145 रन की दरकार है जहां मैच में नोक झोंक के साथ वाद विवाद का दौर दोनों टीमों में जारी है। जहां तीसरे दिन का खेल समाप्ति तक भारत ने अपने 4 बड़े विकेट खो दिए हैं वहीं भारत को जीत के लिए 100 रन की दरकार है।

वहीं अक्षर पटेल और जयदेव बल्लेबाजी कर रह हैं। इन सब के बीच मैच के दौरान मामला तब गर्म हो गया जब मेहंदी हसन की 20 वें ओवर में विराट कोहली का कैच मोमिनुल ने पकड़ा और अपनी सीमा पार करते हुए विराट कोहली को कुछ बोलते नजर आए उसके बाद क्या था सोए हुए शेर जगा और अकेले पूरे टीम के बीच विराट कोहली ने गरजते हुए खूब खरी खोटी मोमिनुल को सुनाई। जिसके बाद शाकिब को भी आना पकड़ा और अंपायर ने विराट कोहली को शांत करवाया।

विराट कोहली केवल 1 रन पर हुए आउट

बांग्लादेश के साथ चल रहे मीरपुर टेस्ट में कई बार विराट की एकाग्रता को अंपायर के गलत निर्णय ने भंग किया। जहां 17 वें ओवर में मेंहदी हसन के ओवर में गेंद ने बल्ले से लगकर पैड पर लगी लेकिन अंपायर ने इसे और करार दे दिया वहीं विराट ने डीआरएस लेकर अंपायर को गलत ठहराया।

दूसरी तरफ ठीक 3 ओवर बाद 20 वें ओवर की अंतिम गेंद पर मेंहदी हसन की गेंद पर डिफेंस करने के चक्कर में विराट कोहली के बल्ले के ऊपरी हिस्से से गेंद लगी और सिली प्वाइंट पर खड़े मोमिनुल ने कैच पकड़ा और विराट की पारी का अंत किया।

विराट को क्यों आया गुस्सा

विराट कोहली के आउट होने के बाद मोमिनुल हक के कुछ शब्द विराट के कानों में गए और विराट के गुस्से को मोमिनुल ने दावत दे दी। जहां विराट कोहली हाथ दिखाकर खरी खोटी मोमिनुल को सुनते नजर आए वहीं शाकिब भी विराट के पास आए और शाकिब ने भी मामले को संभाला वही अंपायर को भी बीच में आना पड़ा जहां अंपायर ने बीच बचाव कर मामला शांत करवाया।

वीडियो

;

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here