पाकिस्तान वेस्टइंडीज के बीच द्विपक्षीय एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच की श्रृंखला का पहला मुकाबला मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। जहां इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने मेहमान टीम वेस्टइंडीज को 5 विकेट से रौंदकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। हालांकि यह मैच बेहद शानदार रहा जहां दोनों ही टीमों का पलड़ा समान रूप से भारी दिखा।
इस मैच में 103 रनों की पारी खेलने वाले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया लेकिन उन्होंने अपना मैन ऑफ द मैच का खिताब युवा प्लेयर खुश्दिल शाह को दिया इसकी बड़ी वजह की जानकारी आगे दी गई है।
मैच का लेखा जोखा

टॉस जीतकर वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 305 रन बनाए। जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम ने 4 गेंद शेष रहते हुए मैच को पाकिस्तान ने 5 विकेट से जीत लिया। इस मैच में वेस्टइंडीज और पाकिस्तान की ओर से शतक जड़े गए।
जहां वेस्टइंडीज की तरफ से होप ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 134 गेंदों पर 15 चौके और एक छक्के की मदद से शानदार 127 रन बनाए वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर से अपने शानदार फोन का परिचय देते हुए 103 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।
बाबर आज़म ने अपना मैन ऑफ द मैच का ख़िताब किया खुशदिल के नाम
“मैं हमेशा अपने पारी को अपनी ताकत के अनुसार खेलने का प्रयास करता हूं। जब मैं इमाम के साथ बल्लेबाज़ी कर रहा था तो कॉलिंग के दौरान तालमेल में मुझे दिक्कत आ रही थी। लेकिन जैसे-जैसे साझेदारी पनपती गई स्तिथि बेहतर होती गई ।
विकेट दोहरा था जहाँ गेंदबाज़ों को मदद मिल रही थी और ये आसान बिलकुल नहीं था। गर्मी बेहद थे लेकिन इसका श्रेय गेंदबाजों को जाता है जहाँ उन्होंने गेंदबाज़ी की । शादाब ने गेंदबाज़ी में शानदार प्रदर्शन किया । उन्होंने मैदान पर जो फील्डिंग का नमूना और मानक पेश किया वो काबिले तारीफ था ।

क्रिकेट बदल रहा है। हमें योजना बनानी होगी और बहुत तीव्रता के साथ खेलना होगा। खुशदिल का शानदार फिनिश किया । आपको मैच के अंत तक जाना होता है ताकि फिनिशरों पर अतिरिक्त दबाव ना पड़े। जिस अंदाज़ से आखिरी में खुशदिल ने फिनिशर की भूमिका अदा की और 4 छक्के और 1 चौके की मदद से शानदार नाबाद 41 रन महज 23 गेंद पर बनाये और मैच को पाकिस्तान के नाम किया । इस बड़ी वजह से कारण बाबर आज़म ने अपना मैन ऑफ द मैच के ख़िताब को खुशदिल को देकर लाखों दिलों को जीता ।
खुशदिल को दिया मैन ऑफ द मैच का खिताब
Beautiful gesture from the skipper 😍@babarazam258 gives his player of the match award to @KhushdilShah_ 🏆👏#PAKvWI | #KhelAbhiBaqiHai pic.twitter.com/7BrSiV7TyL
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) June 8, 2022
खुशदिल शाह ने कहा की मैं मैच को और गहराई तक ले जाने की कोशिश कर रहा था। मैं विगत 2 साल से अपनी हिटिंग पर काम कर रहा हूं। पिछले 10-12 दिनों में कोचिंग कैंप ने मेरी काफी मदद की है। जिससे मेरे प्रदर्शन में और पैनापन आया है ।







