भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 5 टी-20 मैच की सीरीज में दक्षिण अफ्रीका ने 2-0 की बढ़त बना ली है । जहाँ कटक में खेले गए मैच में भारतीय टीम मेहमान टीम दक्षिण अफ्रीका के विरूद्ध दूसरा टी-20 मुकाबला 4 विकेट से हार गई है ।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी भारतीय टीम ने 6 विकेट पर 148 रन बनाए। जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 18.2 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।
दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला प्लेयर हेनरिक क्लासेन ने धमाकेदार पारी खेलते हुए 46 गेंद में 81 रन बनाकर भारत से जीत छीन ली ।
भारत की पारी
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने 21 गेंद में 34 रन बनाए। वहीँ ऋतुराज गायकवाड़ 4 गेंद पर 1 रन बनाकर रबाडा का शिकार बने ।कप्तान ऋषभ पंत का बल्ला भी खामोश रहा जहाँ उन्होंने 7 गेंद में केवल 5 रन बनाये ।हार्दिक पंड्या भी कुछ जलवा नहीं दिखा पाए जहाँ वे भी 9 रन बनाकर आये राम और गए राम ही रहे ।
श्रेयस-कार्तिक ने दिखाया दम

श्रेयस अय्यर ने भारत की मुश्किलों को थोड़ा कम करने में कामयाब रहे जहाँ वे काफी आक्रामक लग रहे थे और ऐसा लगा कि वो बड़ी पारी खेलेंगे लेकिन 40 रन बनाकर वे आउट हुए । अक्षर पटेल को कार्तिक से पहले उतरना टीम इंडिया पर घाटे का सौदा साबित हुआ । अक्षर 10 रन बनाकर आउट हुए । दिनेश कार्तिक ने फिनिशर की भूमिका अदा करते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन किया और 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 21 गेंद पर 30 रन ठोके ।
एनरिक नोर्त्या दक्षिण अफ्रीकी की ओर से सबसे सफल गेंदबाज़ रहे जहाँ उन्होंने 4 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट चटकाए । वहीँ वेन पर्नेल, कगिसो रबाडा, और केशव महाराज को 1-1 विकेट हासिल हुई ।
भुवनेश्वर कुमार ने स्विंग दिलाई जीत की आस
मैच में साउथ अफ्रीका की कमर भुवनेश्वर कुमार ने तोड़ दी जहाँ पहले ही ओवर की आखिरी गेंद पर सलामी बल्लेबाज़ रेजा हेन्ड्रिक्स को भुवनेश्वर कुमार ने अपनी अंदर आती गेंद से क्लीन बोल्ड किया । वहीँ दूसरे ओवर में फिर से भुवनेश्वर कुमार ने ड्वेन प्रिटोरियस को आवेश खान के हाथों कैच आउट करवाकर दक्षिण अफ्रीका के खेमें में चिंता बढ़ा दी ।
पिछले मैच के नायक रहे रेसी वेन डर डुसेन को सिर्फ एक रन पर भुवनेश्वर ने चलता किया । वहीँ हेनरिक क्लासेन का भी विकेट भुवनेश्वर के कहते में रहा । जहाँ उन्होंने 4 ओवर में 13 रन देकर 4 विकेट हासिल किया ।
हेनरिक क्लासेन की धमाकेदार बल्लेबाजी
भारत की हार की वजह बने हेनरिक क्लासेन जिन्होंने महज 46 गेंद में 81 रन बनाकर टीम को जीत की देहलीज पर ले कर गए वहीँ टेंबा बावुमा ने भी शानदार 35 रन की पारी खेल हेनरिक क्लासेन के साथ साझेदारी निभाई । एक समय दक्षिण अफ्रीका के 29 रन पर 3 विकेट गिर गए थे लेकिन बीच के ओवर में चहल ने 4 ओवर में 49 रन , हार्दिक ने 3 ओवर में 31 रन और अक्षर ने 1 ओवर में 19 रन देकर पूरा मोमेंटम दक्षिण अफ्रीका के खेमें में शिफ्ट कर दिया ।
इसे मिला मैन ऑफ़ द मैच

हेनरिक क्लासेन को मैन ऑफ़ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया , जहाँ उन्हें ट्रॉफी के साथ 1 लाख रूपये की धन राशि दी गई ।
ड्रीम XI गेम चेंजर ऑफ़ द मैच

ड्रीम XI गेम चेंजर ऑफ द मैच का अवार्ड भुवनेश्वर कुमार को दिया गया जहाँ उन्होंने 4 ओवर में 13 रन देकर 4 विकेट हासिल किये ।
अम्बुजा स्ट्रॉन्गेस्ट परफ़ॉर्मर ऑफ़ द मैच

अम्बुजा स्ट्रॉन्गेस्ट परफ़ॉर्मर ऑफ़ द मैच का अवार्ड डेविड मिलर को दिया गया, मिलेर ने 91 मीटर का छक्का इस मैच में जड़ा था , जिसके लिए उन्हें 1 लाख की धन राशि के साथ ट्रोफी दी गई ।
हुंडई वेन्यू लिट् परफ़ॉर्मर ऑफ़ द मैच

हेनरिक क्लासेन को हुंडई वेन्यू लिट् परफ़ॉर्मर ऑफ़ द मैच का अवार्ड दिया गया जहाँ उन्हें 1 लाख की धन राशि दी गई ।







