INDvsSA: ऋषभ पंत ने इसके सर फोड़ा हार का ठीकरा तो बगल में खड़े “सौरभ गांगुली” लगे मुस्कुराने  

0
70
views
Rishabh Pant blamed it for his defeat, Ganguly standing next to smile
PC: BCCI

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी 20 सीरीज में कप्तान रोहित शर्मा को आराम दिया गया जहाँ उनकी जगह लोकेश राहुल को कप्तान बनाया गया । लेकिन सीरीज शुरू होने से ठीक पहले लोकेश राहुल को पुराने चोट की वजह से सीरीज से बाहर होना पड़ा । जहाँ  Rishabh Pant को टीम इंडिया का कप्तान चुना गया । पहले दो मैचों में  साउथ अफ्रीका के हाथों भारतीय टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा ।



पहले मुकाबले में 7 विकेट और दूसरे मुकाबले में  चार विकेट से भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका की टीम ने परास्त किया । हार के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान हमेशा जल्दी में दिखे ऋषभ पंत । शायद सवालों से परहेज करना चाह रहे हों चाहे अधिक मायूस हैं ये उनके बेहतर कोई नहीं बता सकता ।

तजा हालात यह हैं की अब दक्षिण अफ्रीका  सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर चुकी है । आइए जानते हैं कि लगातार 2 हार के बाद कप्तान ऋषभ पंत ने प्रेजेंटेशन के दौरान क्या कहा ।



पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला में लगातार 2 मैच हार चुके कप्तान ऋषभ पंत थोड़े निराश नजर आए। उpost मैच प्रेजेंटेशन पर वे थोड़े दुखी नज़र आये । जहाँ कोई भी चीजें टीम इंडिया की अनुकूल नहीं रहीं । जब गेंदबाज़ी अच्छी हुई तो बल्लेबाज़ी नहीं और जब बल्लेबाज़ी अच्छी हुई तो गेंदबाज़ी नहीं ।

Rishabh Pant blamed it for his defeat, Ganguly standing next to smile
PC: BCCI

ऋषभ पंत ने कहा टीम इससे कहीं अधिक अच्छा प्रदर्शन कर सकते थे लेकिन प्लान ठीक तरीके से कारगर नहीं हुआ । पंत के अनुसार अब जीत के लिए आखिरी विकल्प  यह है की वे तीनों मैचों में जीत दर्ज करें ।

ऋषभ पंत (Rishabh Pant ) ने मैच प्रेज़न्टैशन के दौरान मुस्कुराते नज़र आये गांगुली



पंत ने कहा की “ हमने 10-15 रन कम बनाया  । पहले 7-8 ओवर में तेज गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार ने अच्छी गेंदबाज़ी की और हम लय में दिखे । लेकिन उसके बाद बीच के ओवर में हम विकेट हासिल करने में कामयाब नहीं हो पाए । दूसरे हाफ में हमें विकेट मिलने चाहिए थे, लेकिन  हम विकेट नहीं ले पाए जिससे उनपर से दवाब हटा ।उन्होंने (क्लासेन और बावुमा) ने अच्छी बल्लेबाजी की।

Rishabh Pant blamed it for his defeat, Ganguly standing next to smile
PC: BCCI

“हम बतौर टीम बेहतर गेंदबाजी मिडिल ओवर में कर सकते थे, उम्मीद यह है की अगले मैच में टीम बाउंस बैक करे और गलतियों को सुधार करे ।” जब यह बातें ऋषभ पंत बोल रहे थे तो पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली मुस्कुरा रहे थे । मानों वे ऋषभ पंत की अंदर की पीड़ा भाप रहे हों ।



हमें अब बाकी के तीनों मैच जीतने होंगे।”पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। टीम ने 98 रनों में ही अपनी पांच विकेट गंवा दी थी। जहाँ बल्लेबाज़ हड़बड़ी में दिखाई दिए । जहाँ साझेदारी की कमी साफ़ देखी गई ।

भारत ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 20 ओवर में 149 रनों का लक्ष्य रखा । जहाँ दक्षिण अफ्रीका ने  इस मैच को 4 विकेट से अपने नाम कर सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है ।  भारतीय टीम को अगर यह सीरीज अपने नाम करनी है तो उसे बाकी के बचे तीनों मैच में मेहमान टीम दक्षिण अफ्रीका को रौंदना होगा ।



क्या भारतीय टीम वापसी कर पायेगी । क्या उमरान को टीम इंडिया देगी जगह यह सब सवाल के उत्तर अगले मुलाबले में मिलेंगे । लिहाजा तजा हालात यह है की टीम इंडिया 2-0 से पीछे है और सीरीज हार का खतरा सर पर मंडरा रहा है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here