भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच द्विपक्षीय टी20 श्रृंखला का चौथा मुकाबला आज राजकोट के मैदान पर भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है .जहां करो या मरो वाली स्थिति वाले इस मैच में भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। जहां इस मैच में दिनेश कार्तिक ने अपना क्लास और अनुभव का परिचय दिया और टी 20I में अपना पहला अर्धशतकीय पारी खेली। जहां यह उनका पहला अर्धशतक रहा। गेंदबाज़ो की धुनाई जबरदस्त तरीके से दिनेश कार्तिक ने की ।
दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। एक बार फिर ऋषभ पंत का बल्ला खामोश आ जा उन्होंने 23 गेंदों का सामना करते हुए केवल 17 रन बनाकर पवेलियन वापस लौटे जाकर पिछले तीन पारियों की बात की जाए तो ऋषभ पंत के बल्ले से 29,5,6 और 17 रन निकले हैं ।

दूसरी ओर ऋतुराज गायकवाड को ही बल्ला खामोश आज उन्होंने 7 गेंदों पर 5 रन बनाए। ईशान किशन अच्छे लय में दिख रहे थे उन्होंने 26 गेंदों पर 27 रन बनाया।इसके बाद बल्लेबाजी करने आए हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक ने पारी को संभाला . हार्दिक पांड्या ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए 31 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 46 रन बनाए।
दिनेश कार्तिक का कहर
दिनेश कार्तिक छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और पहले 5 गेंद उन्होंने रन ए बॉल खेली इसके बाद उन्होंने अपना गियर अचानक बदल दिया जिसके लिए वे जाने जाते हैं। विंटेज कार्तिक आज मैदान पर कहर बरपा रहे थे। दिनेश कार्तिक ने 27 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और दो छक्के की मदद से शानदार 55 रन बनाए यहां उनका स्ट्राइक रेट 203 का रहा।
दिनेश कार्तिक का शानदार स्वीप शॉट पर छक्का

दिनेश कार्तिक नेड्वेन प्रिटोरियस की 18 वें ओवर की पहली गेंद को ऑफ साइड से पिक कर के लेग साइड पर शानदार स्वीप शॉट खेलते हुए छक्का अर्जित किया। जहां दिनेश कार्तिक ने स्लोअर डिलीवर को शानदार ढंग से पढ़ते हुए 124 किमी की स्पीड से ऑफ साइड पर आती गेंद पर जबरदस्त टाइमिंग करते हुए छक्का अर्जित किया। वहीं इसी ओवर में दिनेश कार्तिक ने दो चौके भी बटोरे।
जहां कार्तिक ने ड्वेन प्रिटोरियस की 18 वें ओवर की दुसरी गेंद पर स्क्वायर कट शॉट जड़कर चौका बटोरा। वहीं वहीं तीसरी गेंद ऑफ साइड की गेंद पर उन्होंने उसे बल्ले से स्वीप शॉट खेलते हुए लेग साइड में खेलते हुए चौका बटोरा । जहां हार्दिक और कार्तिक के बीच 65 रनों की जबरदस्त पार्टनरशिप हुई।
वीडियो
DK, DK, DK #INDvSA pic.twitter.com/OK5JVekKkU
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) June 17, 2022







