आईपीएल जहां कई नए खिलाड़ियों को मंच प्रदान करती है और नई प्रतिभा देश को मिलती है। वही अब आईपीएल भारतीय क्रिकेट के लिए कुछ हद तक नुकसान दायक साबित हो रही है। जहां भारत के ही नहीं बल्की देश विदेश के प्लेयर्स भी टीम का हिस्सा होते हैं। वहीं जहां पहले भारतीय स्पिनर विदेशी बल्लेबाजों के लिए खौफ का पर्याय माने जाते थे वहीं अब विदेशी प्लेयर उनपर हावी हो रहे हैं।
उदाहरण के लिए आप देखें तो डेविड मिलर , डूसेन जैसे प्लेयर जो लंबे समय तक आईपीएल के लिए भारतीय सरजमीं पर रह कर इन्ही स्पिनर की गेंद का अभ्यास करते हैं अब यह विदेशी प्लेयर उन पर ही हावी होते जा रहे हैं जहां दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच चल रहे टी-20 सीरीज में यह सब देखा गया कि दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों की आईपीएल में शिरकत कर चुके हैं वह स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा अच्छा खेल रहे हैं और उन पर पलटवार भी करते दिखाई दे रहे हैं।
जहां भारतीय सरजमीं पर अनुभव प्राप्त कर भारतीय स्पिनरों की ही जबरदस्त कुटाई विदेशी प्लेयर ने करना शुरू कर दिया।

आईपीएल खोल रहा है दिग्गजों के राज
गौरतलब है कि आईपीएल में 10 टीमें अब शिरकत करने लगीं है जहां विदेशी खिलाड़ियों का भी भरपूर जमावड़ा अब आईपीएल में होने लगा है जहां सभी प्लेयर्स को पता है कि कौन से प्लेयर की क्या मजबूती एवं कमजोरी है।
वहीं विदेशी प्लेयर भारतीय प्लेयर उसकी कमजोरी का भरपूर फायदा उठाकर अब उन पर पलटवार करने लगे हैं जहां मजबूत पक्ष एवं कमजोर पक्ष को बेहद बारीकी से विदेशी प्लेयर्स आईपीएल में शिरकत कर जान रहें हैं।

बीसीसीआई को होता है मोटा फायदा
गौरतलब है कि बीसीसीआई को आईपीएल से हजारों करोड़ों का मुनाफा होता है एवं बीसीसीआई विश्व में सबसे धनी बोर्ड भी मानी जाती है हालांकि इन पैसों का इस्तेमाल डॉमेस्टिक सर्किट एवं क्रिकेट के भविष्य को संवारने के लिए किया जाता है ।
लेकिन यह भी कहना गलत नहीं होगा कि पैसे के चक्कर में खिलाड़ियों की मजबूत पक्षों का भी राज धीरे-धीरे खुलता जा रहा है जहां इसका फायदा विदेशी प्लेयर भरपूर उठा रहा है।
डुसेन ने दिया सनसनी बयान
दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच पांच टी-20 मुकाबलों के पहले मैच में डुसेन ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी। जहां कुटाई के बाद उन्होंने इंटरव्यू में साफ कहा कि आईपीएल में उन्हें भारतीय कंडीशन और पिच तथा प्लेयर के कमजोर पक्ष एवं मजबूत पक्षों के बारे में काफी अनुभव प्राप्त हुआ जिसकी वजह से वह अच्छा प्रदर्शन कर पाए।







