12 जून 2022 को PAK vs WI के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का अंत हुआ । जहाँ मेजबान टीम पाकिस्तान ने बाबर आज़म की अगुवाई में वेस्टइंडीज की टीम को आखिरी मुकाबल अभी 53 रनों से हराकर सीरीज में 3-0 से जीत दर्ज की । पाकिस्तान ने सीरीज का समापन भी जीत के साथ किया । वहीँ इस मैच में नाटकीय घटना तब घाटी जब वेस्टइंडीज के अचानक बीच मैदान मास्क लगाने की जरूरत आन पड़ी । ऐसा क्यों हुआ किस लिए हुआ उसक घटना का विवरण विस्तार से जानिए ।
तीसरे वनडे मैच में पहले पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय किया । पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान टीम ने 48 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 269 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 216 रन पर सिमट गई और इस तरह वेस्टइंडीज की टीम को पाकिस्तान ने 3-0 से क्लीन स्वीप कर डाला ।

मैन ऑफ द मैच
शादाब खान को मैन ऑफ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया । जहाँ उन्होंने शानदार 86 रन की पारी खेली ।
मैन ऑफ द सीरीज
तीनों मैचों में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले इमाम -उल-हक को मैन ऑफ द सीरीज दी गई ।
पाकिस्तान की बल्लेबाज़ी
पाकिस्तान की बल्लेबाज़ी की बात की जाये तो टॉस जीतकर बाबर आज़म ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज़ फखर जमान (35) और इमाम-उल-हक (62) ने टीम को आतिशी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 85 रन की बहुमूल्य साझेदारी की ।
फखर के आउट होने के बाद गुच्छे में विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हुआ जहाँ एक समय पाकिस्तान का स्कोर एक विकेट पर 85 रन था वहीँ कुछ ओवर के अंतराल में टीम का स्कोर 117/5 हो गया।
सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे शादाब खान ने 78 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 86 रन की पारी खेली और अब गेंदबाज़ी ही नहीं बल्कि बल्लेबाज़ी में भी अपना जौहर दिखाया ।
वेस्टइंडीज की शुरुआत निराशाजनक रही जहाँ 157 रन पर 7 विकेट वेस्टइंडीज के गिर चुके थे , वहीँ 7वें नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आये अकील हुसैन ने संघर्ष दिखते हुए 37 गेंदों में दो चौकों और 6 छक्कों की मदद से आतिशी 60 रन की तबडतोस पारी खेलकर उम्मीद जगाई , लेकिन शादाब ने उनका विकेट हासिल कर वेस्टइंडीज की आखिरी उम्मीद पर पानी फेर दिया ।। शादाब ने 9 ओवर में 62 रन देकर 4 विकेट लिए।

मैच के बीच आया सैंड स्टॉर्म
गौरतलब है मैच के दौरान सैंड स्ट्रोम ने मैच में दस्तक दे दी । फिर क्या था रेत से भारी अंधी से बचने के लिए वेस्टइंडीज के प्लेयर्स ने मास्क पहन लिया। जहाँ सभी प्लेयर्स ने आंधी से बचने के लिए मास्क का उपयोग किया।
वीडियो : देखें
Akeal Hosein moves backwards to pull off an impressive catch 🤲#PAKvWI | #KhelAbhiBaqiHai pic.twitter.com/bWs4BNndJQ
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) June 12, 2022







