17 अक्टूबर का दिन बेहद खास रहा जहां भारती टीम ने 6 रनों से ऑस्ट्रेलिया को रौंदा तो दूसरे अभ्यास मैच में पाकिस्तान को इंग्लैंड ने 6 विकेट से रौंद दिया। जहां फटाफट क्रिकेट में भारतीय टीम ने अपना लोहा ब्रिस्बेन में मनवाया वहीं पाकिस्तान के गेंदबाजों को भी इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने असली पाठ पढ़ाया। रोहित शर्मा की अगुवाई में लोकेश राहुल और सूर्यकुमार ने रन वर्षा की तो फाइनल ओवर में शमी ने 3 विकेट और एक रनआउट कर कोहराम मचा दिया। वहीं इसके ठीक बाद बाबर आजम विराट कोहली और रिजवान एक साथ नेट सेशन में प्रैक्टिस करते देखे गाएं जहां बाबर आजम विराट कोहली के प्रैक्टिस को देखते हुए नजर आए।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 186 रन 7 विकेट पर बनाया ।वही लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 180 रनों पर सिमट गई। भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने 15, लोकेश राहुल ने 33 गेंद में 57 रन ठोके। वहीं सूर्यकुमार ने 33 गेंद पर 50 रन ठोके।
दिनेश कार्तिक ने भी अपने तजुर्बे का फायदा उठाया और 14 गेंद में अमूल्य 20 रन बनाए। वहीं विराट कोहली ने 13 गेंद में 19 रन बनाए।जहां कोहली ने फील्डिंग में टिम डेविड को रन आउट किए तो दूसरी तरफ कमिंस का जबरदस्त कैच पकड़ा। इसके साथ ही मैच समाप्त होने के साथ नेट सेशन में भी शिरकत की।
बाबर आजम के साथ बल्लेबाजी के नेट अभ्यास में विराट भी शामिल हुए। जहां बाबर आजम और उनकी साइड में विराट कोहली ने एक साथ ही अभ्यास का।मजा लिया। जहां विराट कोहली को बाबर आजम देखते हुए नजर आए। कैसा विराट कोहली शॉट खेल रहे हैं और कौन से रीजन में अधिक शॉट खेल रह हैं सब पर बाबर आजम की नजर देखी गई। वहीं पहले ही अभ्यास मैच में बाबर आजम नही खेले । और पाकिस्तान की 6 विकेट से करते हार हुई।
वीडियो
The way Babar Azam looks at Virat Kohli 👀 Virat ✖️ Babar net session together! 🇮🇳🇵🇰 #ViratKohli𓃵 #BabarAzam #SportsYaari pic.twitter.com/VjriVF6TTH
— Sushant Mehta (@SushantNMehta) October 17, 2022
;







