वीडियो: IND-PAK मैच से पहले मोहम्मद शमी ने शाहीन अफरीदी को दिए टिप्स, पड़ ना जाए IND पर भारी

0
68
views
Shami gives tips to Shaheen Afridi before IND-PAK match, don't be heavy on IND
PC: twitter

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला अभ्यास मैच ब्रिस्बेन में खेला गया जहां इस मैच को पाकिस्तान के प्लेयर्स ने मैदान से देखा जिससे की दोनों टीमों के रणनीति का जायजा लिया जा सके यही नहीं इस अभ्यास मैच से पहले भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वीडियो वायरल हुई जहां शाहीन अफरीदी को मोहम्मद शमी टिप्स देते नजर आ रहे हैं। जहां यह खतरे की सबब ना बन जाए भारत के लिए।

शमी ने एक ओवर में बदला मैच का रुख

सुपर सब बने मोहम्मद शमी को रोहित शर्मा ने आखिरी ओवर ओवर में गेंद सौंपी जहां शमी ने कमाल करतें हुए एक रन आउट के साथ तीन विकेट हासिल किए। जहां उन्होंने सटीक लेंथ पर गेंद फेकी। आखिरी ओवर में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 11 रन चाहिए थे वहीं पहले 2 गेंद में 4 रन ऑस्ट्रेलिया के कमिंस ने बनाया और इसके बाद विकट का सिलसिला गिरने का चालू हुआ जहां आखिरी के 4 गेंद में 4 विकेट गिरे।

शाहीन अफरीदी को टिप्स देते नजर आए शमी

Shami gives tips to Shaheen Afridi before IND-PAK match, don't be heavy on IND

श्रीलंका दौरे पर चोटिल हुए शाहीन अफरीदी पूरी तरह ठीक हैं और भारत के खिलाफ 23 अक्टूबर को खेलते नजर आयेंगे । वहीं नेट में प्रैक्टिस के दौरान शाहीन अफरीदी मोहमद शमी से बातचीत के साथ टिप्स लेते हुए भी नजर आए जहां मोहम्मद शमी भी बड़ा दिल रखते हुए उन्हें गेंद की पोजिशन के साथ एंगल को दिखाते हुए नजर आए।

वहीं स्विंग किंग शमी बेहद अनुभवी है और इसका फायदा शाहीन अफरीदी लेने से नहीं चूके लिहाजा कहीं शमी की टिप्स का फायदा भारत के खिलाफ शाहीन ना करें ये सबसे बड़ी मुसीबत ना बन जाए लिहाजा देखना दिलचस्प होगा की आने वाले मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच कौन सी टीम जीत दर्ज करती है।

वीडियो

;

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here