एशिया कप के सुपर 4 की चौथे मैच में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 214 रन बनाये , जहाँ कप्तान रोहित के बल्ले से सर्वाधिक 53 रन निकले । वहीँ पाकिस्तान पर जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम अगर श्रीलंका के खिलाफ हार जाती है तो फिर एशिया कप फाइनल में प्रवेश के लिए वे कौन से समीकरण होंगे जिससे भारतीय टीम फाइनल में प्रवेश पा सके ।
श्रीलंका ने दी मात तो क्या होगा
अगर श्रीलंका भारत को हरा देते अहइँ तो श्रीलंका के अंकतालिका में 2 मैचों में 4 प्वॉइंट्स हो जाएंगे. वहीँ भारत के 2 मैचों में 2 अंक रहेगें वहीँ पाकिस्तानी की टीम के पास भी 2 मैचों में 2 अंक हैं. इसके बाद भारतीय टीम की भिड़ंत बांग्लादेश से होगा. अगर भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज करती है तो 3 मैच भारत के 4 अंक होंगे . इसके बाद पाकिस्तान और श्रीलंका का आमना-सामान होगा. जहाँ जीतने वाली टीम के नेट रन रेट पर सब निर्भर करेगा ।
नेट रन से हो सकता है फैसला
वहीं अगर भारत के बाद पाकिस्तान को श्रीलंका हरा देती है तो 6 अंक के साथ वह क्वालीफाई कर जाएगी । वहीँ पाकिस्तान की टीम 2 अंक के साथ अंकतालिका में तीसरे पायदान पर होंगे ।
अगर भारत को बांग्लादेश देती है हरा तो क्या होगा
अगर समीकरण देखें और भारत श्रीलंका और फिर बांग्लादेश से हारती है तो फिर भारत के अलावा पाकिस्तान और बांग्लादेश अंक भी एक सामान 2/2 हो जायेगें . फिर नेट रन रेट बड़ा अंतर पैदा करेगा । जिसके रन रेट अधिक होगी वो टीम करेगी फाइनल में प्रवेश । भारत ने पाकिस्तान को 228 रनों के बड़े अंतर से हराया और इसके साथ ही नेट रन रेट में टॉप पर आ गई । जहाँ हारने के बाद भी फाइनल के लिए टीम भारत प्रवेश कर सकती है ।







