भारत और श्रीलंका के बीच सुपर 4 (India vs Sri Lanka, Super Fours, 4th Match)केबेहद अहम मुकाबले में विराट कोहली का विंटेज सेलिब्रेशन सभी क्रिकेट फैंस के दिल को छू लिया। जहां एक बार फिर से वही पुराने विराट कोहली का जश्न कोलंबो के प्रेमदास स्टेडियम में देखा गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 10 विकेट पर 213 रन बनाए। जहां जीत के लिए श्रीलंका की टीम को 214 रनों की दरकार है .वही बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने खबर लिखे जाने तक 12 ओवर में 44 रन पर तीन विकेट खो दिए हैं lजहां भारतीय टीम को दो बड़ी सफलता जसप्रीत बुमराह ने दिलाई , मोहम्मद सिराज ने आठवीं ओवर की पहली गेंद पर करुणारत्ने को आउट कर सनसनी फैला दी। इसके बाद विराट कोहली का विराट सेलिब्रेशन देखने मिला।
रोहित की तूफानी पारी
ताऊजी कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के सलामी जोड़ी रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 80 रन जोड़े ।जहां रोहित शर्मा ने 48 गेंद पर 7 चौके और दो छक्के की मदद से 53 रन की तूफानी पारी खेली । गिल ने 19 रन बनाये , ईशान किशन ने 33 रन और लोकेश राहुल ने 39 रनों का योगदान दिया ।अक्षर पटेल ने 26 रन बनाए। हालांकि पहले विकेट के साझेदारी के बाद ताश के पत्तों की तरह भारतीय विकेट गिरे।
दुनिथ वेल्लालागे की तूफानी गेंदबाज़ी
श्रीलंका के लिए स्पिनर दुनिथ वेल्लालागे ने 5 विकेट चटकाए. इसके अलावा चरिथ असालंका को 4 सफलता मिलीं. जहां सारे 10 विकेट स्पिनर ने चटकाए । जहाँ स्पिनर ने भारतीय प्लेयर को समेट दिया ।
विराट का जबरदस्त सेलिब्रेशन

जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज नई गेंद से कहर बराय , जहाँ मोहम्मद सिराज ने श्रीलंका को तीसरा झटका दिया. सिराज ने करुणारत्ने को स्लिप में गिल के हाथों 2 रन पर आउट करवाया । वहीँ इसके बाद मिड विकेट पर खड़े विराट कोहली ने जबरदस्त सेलिब्रेशन किया । जहाँ उनके सेलिब्रेशन ने पुराने दिन की यादें तजा कर दी ।
वीडियो
This aggression of #KingKohli has a seperate fan base🔥🔥#kohli #ViratKohli #AsiaCup2023 #RohitSharma𓃵 siraj #INDvSL pic.twitter.com/JGgCtgeCFD
— Samantha (@Samantha_eth__) September 12, 2023







