केदार जाधव नाम तो सुना ही होगा । जी हाँ मॉडर्न डे क्रिकेट में अपने रचनात्मक शॉट के लिए माहिर केदार अब ना ही टीम इंडिया का हिस्सा हैं और ना ही आईपीएल में कोई भी टीम उनपर भरोसा दिखा रही है । यही एक वजह है क एक समय धोनी के चहेते केदार को लोग भूलने लगे हैं । अपने स्कूप शॉट और अंदाज़ के लिए जाने जाने वाले केदार ने रणजी में जबर्दस्त वापसी की है ।
केदार यादव ने धमाकेदार वापसी करते हुए रणजी ट्रॉफी में तूफानी मचा दिया है । जहाँ उन्होंने ताबड़तोड़ 283 रनों की पारी खेलकर यह साबित कर दिया है की उनमें काफी क्रिकेट बाकि हैं । केदार ने डीवाई पाटिल एकेडमी मैदान पर असम के खिलाफ ये धमाकेदार दोहरा शतक ठोका.SHATAK ठोका हालाकिं वे तिहरे शतक से चूक गए ।
केदार की दमदार पारी
केदार ने 283 गेंदों का सामना करते हुए 100 के स्ट्राइक रेट से 12 छक्के और 21 चौके की मदद से 283 रन ठोके । एक समय महाराष्ट्र की टीम ने 95 रन पर दो विकेट खो दिए थे इसके बाद केदार ने जलवा दिखाया । केदार ने असम के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की जहाँ बिना किसी भेदभाव के वे सबपर बरसे ।
केदार सबसे दमदार
लम्बे समय से फर्स्ट क्लास क्रिकेट से दूर चल रहे केदार जाधव ने तीन साल के बाद फर्स्ट क्लास मैच खेल और जबरदस्त कमबैक किया । 207 गेंदों में केदार ने असं के खिलाफ अपना दोहरा शतक पूरा किया. वहीँ 258 गेंदों पर उन्होंने 250 रनों का आंकड़ा पार किया । जहाँ एक बार फिर से केदार ने यह साबित कर दिय की क्रिकेट उनमें शेष है ।







