इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वंडे मुकाबला बारिश की वजह से 29 ओवर का किया गया। ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के कप्तान महाराज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया इंग्लैंड ने निर्धारित 29 ओवर में 201 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम 83 रनों पर ऑल आउट हो गई एवं इस मैच को इंग्लैंड में एक एक से बराबरी पर ला खड़ा किया । वहीँ इस मैच के दौरान बटलर और बेयरस्टो समेत कई प्लेयर्स का गुस्सा दक्षिण अफ्रीका के प्लेयर पर फुट पड़ा आगे चर्चा करते हैं विस्तार से ।
ताश के पत्तों की ढेर हुई दक्षिण अफ्रीका की टीम
इंग्लैंड इस मैच से पहले 1-0 से दक्षिण अफ़्रीआ से पीछे चल रही थी जहाँ 3 मैचों की वनडे सीरीज में यह जीत इंग्लैंड की टीम के लिए बेहद जरूरी थी वहीँ इंग्लैंड की वापसी सिर्फ गेंदबाज़ो के दम पर ही कर सकता है और ऐसा ही कुछ मैदान पर देखने मिला ।
जहाँ हर गेंदबाज़ ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और टोप्ले ने 2, विली ने 1, सैम करन ने 1, आदिल रशीद ने 3 और मोईन अली ने 2 विकेट हासिल किये ।
6 रन पर गिर चुके थे अफ्रीका के 4 विकेट
दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज़ कांटों डि कॉक( 5), मालन (0), डुसेन (0), मारक्रम (0) रन पर आउट हुए इस के बाद क्लासेन ने पारी कुछ हद तक संभाला और 40 गेंद में 33 रन बनाये लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी ।
क्लासेन पर फूटा बटलर और इंग्लैंड के प्लेयर का गुस्सा

गौरतलब है की बारिश से बाधित इस मैच में अगर 20 ओवर से पहले मैच बारिश की वजह से बंद होता है तो इस मैच को ड्रा घोषित कर 1-1 अंक दोनों टीमों की दे दिया जायेगा , जहाँ अगर ऐसा होता तो दक्षिण अफ्रीका की टीम इस सीरीज को जीत लेता ।
वहीँ दक्षिण अफ्रीका के 5 विकेट 27 रन पर गिर गए थे और इंग्लैंड जीत के साथ सीरीज को 1-1 की बराबरी पर लाना चाह रही थी साथ में बटलर जल्द से जल्द 20 ओवर फेकना चाह रहे थे वहीँ दूसरी ओर बारिश धीमी हो रही थी तभी क्लासेन ने अंपायर को फ्रंट बाउंड्री लाइन स्क्रीन को लेकर आपत्ति शुरू की । जहाँ वाइट ग्राउंड चादर की वजह से उन्हें स्क्रीन से काफी दिक्कत हो रही थी ।

बटलर ने लगाई अंपायर को भी लताड़
बटलर को यह साफ़ लगा की क्लासेन अब टाइम लेने के लिए यह काम कर रहे हैं जिससे की बारिश तेज हो और इंग्लैंड की टीम को 20 ओवर फेकने से पहले ही मैच बारिश की भेट चढ़े और निर्णय ड्रा घोषित हो । बटलर और बेयरस्टो इसपर क्लासेन को भी खरी खोटी सुनाई वहीँ अंपायर से भी आपत्ति और नाराजगी जाहिर की ।
क्लासेन का विकेट मिलने के साथ बटलर ने फिर सुनाई खरी खोटी

आदिल रशीद ने बजुटलेर को 33 रन के स्कोर पर बटलर के हाथों स्टंप करवाया । जहाँ इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका की जीत की आस का भी अंत हुआ , वहीँ बटलर ने आउट करने के साथ क्लासेन को फिर से तीखे लहजे में स्लेज किया , जिसका कोई जवाब क्लासेन के पास नहीं था ।
वीडियो
Mo & Jos combine! 🤝
🏴 #ENGvSA 🇿🇦 pic.twitter.com/w9WrdYnf9g
— England Cricket (@englandcricket) July 22, 2022







