भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मैच पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पहला मुकाबला भारत ने 3 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की थी । वहीँ इस मैच में भारत की और से युवा प्लेयर आवेश खान ने पदार्पण किया है . जहाँ सब की निगाहें आवेश खान पर हैं ।
आवेश खान ने ली प्रसिद्ध कृष्णा की जगह

आवेश खान भारतीय टीम से वनडे में डेब्यू कर कर रहे हैं। प्रसिद्ध कृष्णा की जगह आज टीम में आवेश खान को जगह दी गई है । वेस्टइंडीज की टीम ने भी अपने एकादश में एक बड़ा बदलाव किया है। जहाँ गुडाकेश मोती की जगह हेडन वाल्श को दी गई है । 25 वर्षीय आवेश खान ने वनडे से पहले टी 20 में अपना डेब्यू किया था जहाँ अब तक आवेश खान ने कुल 9 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 8 विकेट हासिल कर चुके हैं ।
विंडीज की सधी हुई शुरुआत
वेस्टइंडीज़ की ओर से शाई होप (विकेटकीपर) और काइल मेयर्स ने पारी की शानदार शुरुआत की है जहाँ हॉप अपना 100 वां मुकाबला आज खेल रहे हैं ।वहीँ होप और काइल मेयर्स ने भारतीय गैदबाज़ आवेश खान की पदार्पण मैच में जमकर धुनाई कर दी है जहाँ पहले 3 ओवर में आवेश ने 36 रन लुटा दिया हैं ।शाई ओप और काइल मेयर्स ने पहले विकेट के लिए 65 रन जोड़े। मेयर्स को दीपक हुड्डा ने अपने पहले ही ओवर में आउट किया। आवेश खान को वनडे कैप कप्तान शिखर धवन ने पहनाई । वहीँ 11 ओवर में खबर वेस्टइंडीज की टीम ने 78 रन 1 विकेट पर बना लिया है ।
भारतीय टीम
भारत- शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शार्दूल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज और आवेश खान।
वेस्टइंडीज़ की टीम
वेस्टइंडीज- शाई होप (विकेटकीपर), काइल मेयर्स, ब्रैंडन किंग, शामराह ब्रूक्स, निकोलस पूरन (कप्तान), रोवमन पॉवेल, अकील हुसैन, रोमारियो शेफर्ड, हेडन वाल्श, अल्जारी जोसेफ, जेडेन सिल्स।
वीडियो
All smiles in the huddle as @Avesh_6 receives his ODI cap from Captain @SDhawan25 🇮🇳👏💪
Go well, Avesh!#WIvIND pic.twitter.com/fFUeyQ3pYS
— BCCI (@BCCI) July 24, 2022







