भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच भारतीय टीम ने शानदार अंदाज़ में 3 रन से जीत लिया है . जहाँ इस रोमांचक मुकाबल एमेई वेस्टइंडीज की टीम ने शानदार संघर्ष दिखाया । वेस्टइंडीज के कप्तान पूरन ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया । जहाँ पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टीम इंडिया ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 308 रन बनाई । लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 50 ओवर में 6 विकेट पर 305 रन ही बना पाई ।
शिखर संग गिल छाए

कप्तान शिखर धवन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अलग अंदाज़ में दिखे जहाँ उन्होंने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 97 रन की पारी खेली , जहाँ उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 3 छक्का जड़ा । शुभमन गिल ने दूसरी ओर (64) रन की पारी खेल वनडे में अपना अर्धशतक ठोका । तीसरे नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आये श्रेयस अय्यर ने 5 चौके और 2 छक्के की मदद से (54) रन की पारी खेली ।
रोमारियो शेफर्ड और काइल मेयर्स ने दिखाया संघर्ष
वेस्टइंडीज की ओर से काइल मेयर्स ने 68 गेंद में 10 चौका 1 छक्के की मदद से शानदार 75 रन की पारी खेली । वहीँ ब्रैंडन किंग ने 54 रन का योगदान दिया । अंत में आये रोमारियो शेफर्ड (39) और अकील हुसैन (33) ने भरपूर कोशिश की वे आखिरी ओवर में 15 रन बना पाए लेकिन वे 11 रन तक सिमट गए । भारत की ओर से मोहम्मद सिराज, शार्दूल ठाकुर और युजवेंद्र चहल ने 2-2 विकेट लिए।
मैन ऑफ़ द मैच

97 रन की पारी की बदौलत भारत के कप्तान शिखर धवन को प्लेयर ऑफ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गे जिसके लिए उन्हें 500 डॉलर का चेक दिया गया ।
प्रेजेंटेशन पर धवन ने कहा
“100 रन नहीं बना पाने से निराश हूं, लेकिन टीम की ओर से यह अच्छा प्रयास था। हम अंत में अच्छा स्कोर करने में कामयाब हुए। अंत तक हमने दवाब को सोखा और डटे रहे । हमने अंत में अपना कूल नहीं खोया और एक छोटा सा बदलाव रखा जहां हमने फाइन लेग को पीछे धकेला और इससे हमें वास्तव में मदद मिली।
आप में यही चर्चा साझा की जा रही थी की हम जितना हो सके बड़े बाउंड्री का उपयोग करें और हर गेम के साथ हम सीखते हैं और हम सीखते रहना चाहते हैं और बाकी प्रतियोगिता के लिए खुद को बेहतर बनाना चाहते हैं।”







