आईपीएल 2022 में रोमांच की सीमा चरम पर है। जहां एक ओर मैच का दवाब और दूसरी ओर अंपायर के फैसले से ना खुश कप्तान का अपने ही अंदाज में विरोध प्रकट करना आईपीएल में आम बात हैं। इसकी कड़ी में आईपीएल 2022 के 47 वें मैच में बड़ी अनोखी घटना घटी। जहां राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच वानखेडे स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बड़ी दिलचस्प घटना घटी जहां कप्तान संजू सैमसन में प्रसिद्ध कृष्णा की उम्र में अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए अंपायर के वाइड के फैसले को चुनौती देते हुए डीआरएस ले ली।
डीआरएस किसी रन आउट या आउट के लिए नहीं बल्कि वाइड के लिए ली गई थी। गौरतलब है कि मैच रोमांचक स्थिति में था तथा नीतीश राणा और रिंकू सिंह ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे थे ।वही प्रसिद्ध कृष्णा की ऑफ साइड स्टंप के बाहर जाती गेंद के बेहद करीब रिंकू शर्मा का बल्ला पाया गया । लेकिन अंपायर नितिन ने इसे वाइड करार कर दिया । कप्तान संजू सैमसंग की नाराजगी साफ जाहिर भी वही सोशल मीडिया पर भी अंपायरिंग के स्तर को लेकर काफी आलोचना हुई ।
संजू सैमसंग में वाइड के लिए ली डीआरएस

गौरतलब है कि संजू सैमसन ने अंपायर के फैसले को चुनौती देने के लिए थर्ड अंपायर की तरफ रुख किया हालाकिं वाइड गेंद का पूरा नियंत्रण ऑन फील्ड अंपायर के जिम्मे होता है इसलिए उनके डीआरएस पर कोई सुनवाई नहीं हुई ।
अब तक के आईपीएल के 15 सीजन में यह पहला मौका था जब किसी कप्तान ने वाइड के लिए डीआरएस का उपयोग किया ।हालांकि यह साफ था कि अंपायर के फैसले को चुनौती देने के लिए एवं उन्हें सबक सिखाने के लिए संजू सैमसंग में डीआरएस का उपयोग किया था। लेकिन अंत में फैसला अंपायर के हाथ में गाय एवं उस गेंद को वाइड करार दिया गया। इस मैच को राजस्थान ने 7 विकेट से हार गई ।







