वीडियो: ऋषि धवन का कहर जारी, हार्दिक को आउट कर “फ्लाइंग किस” सेलिब्रेशन कर दी विदाई , प्रीति जिंटा भी झुमी

0
138
views
PC: IPL/BCCI

आईपीएल 2022 का 48 वां मुकाबला डी वाई पाटिल के मैदान पर गुजरात और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। जहाँ   इस मैच में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया ।पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए ।जहां से सुदर्शन ने सर्वाधिक 65 रनों की नाबाद पारी खेली।




पंजाब किंग्स को इस मैच में जीत दर्ज करने के लिए निर्धारित 20 ओवर में 144 रनों की दरकार है।  इस मैच में पंजाब किंग्स के गेंदबाज ऋषि धवन ने अपना जौहर बिखेरा जहां पहले उन्होंने शुभमन को शानदार तरीके से रन आउट कर सुर्खियां बटोरी तो गेंदबाजी में उन्होंने हार्दिक पांड्या जो कि सबसे इनफर्म बल्लेबाज गुजरात के हैं उन्हें आउट कर गुजरात टीम की कमर तोड़ दी।

गुजरात की बल्लेबाजी




गुजरात टीम की बल्लेबाजी की बात की जाए तो पावर प्ले में गुजरात में शुभमन और साहा का विकेट 34 रनों पर खो दिया था। गौरतलब है कि गुजरात की टीम के बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह ढेर हुए ।जहां रिद्धिमान साहा ने 21 रन की पारी खेली। शुभमन   9 रन बनाकर ऋषि धवन का शिकार बने। हार्दिक पांड्या 1 रन के स्कोर पर ऋषि धवन द्वारा आउट किए गए। डेविड मिलर को 11 रन के स्कोर पर लिविंगस्टोन ने चलता किया ।राहुल तेवटिया  (11) रनों पर आउट हुए ।

ऋषि धवन ने बिखेरा जलवा

गुजराती खिलाफ ऋषि धवन ने 4 ओवर में 26 रन देकर एक विकेट हासिल किया। जहाँ  उन्होंने हार्दिक पांड्या को 1 रन के स्कोर पर जितेश शर्मा के हाथों कैच आउट करवाया।

सातवें ओवर में हार्दिक  को किया चलता




सातवें ओवर की दूसरी गेंद पर ऋषि धवन ने शानदार गेंद फेंकी जहां गेंद आउट स्विंग होती हुई हार्दिक पांड्या के बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए वकेटकीपर जितेश शर्मा के हाथों में गई ।

इसके  उपरांत ऋषि धवन ने फ्लाइंग किस जश्न मानते हुए हार्दिक पांड्या को पवेलियन वापस भेजा।

पंजाब की ओर से सबसे सफल गेंदबाज रहे रबाडा

पंजाब किंग्स की बात की जाए तो रबाडा ने 4 ओवर में 33 रन देकर चार विकेट चटकाए। वहीं अर्शदीप सिंह, ऋषि धवन तथा लिविंगस्टोन को एक-एक सफलता हाथ लगी।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here