वीडियो: रन आउट होने पर शुभमन हुए गुस्से से लाल, विपक्षी टीम से की बहस, शुभमन के साथ हुआ धोखा!

0
109
views
Video: Shubman got angry after being run out, argued with the opposition team, Shubman was cheated!
PC: IPL/Twitter

आईपीएल 2022 का 48 वां मुकाबला गुजरात और पंजाब किंग्स के बीच डी-वाय पाटील स्पोर्ट्स अकैडमी मुंबई में खेला जा रहा है ।जहां टॉस जीतकर गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया ।सलामी बल्लेबाज रिद्धिमान साहा और शुभमन पारी की शुरुआत करने आए । जहां शुभमन गिल 9 रन पर रन आउट हुई। वहीं इस विवादित रन आउट पर शुभमन बेहद नाराज नजर आए। जहां वे बेहद निराश और हताश नजर आए। आगे खबर विस्तार से जानिए।



अंक तालिका में गुजरात टाइटंस पहले पायदान पर 14 अंकों के साथ है ।आज का मैच जीतने के साथ ही गुजरात  टाइटंस प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर सकती है ।वहीं टॉस जीतने के बाद हार्दिक पांड्या ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

पावर प्ले में गुजरात के गिरे 2 विकेट

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पावरप्ले के अंदर ही आउट हो गए ।जहां  शुभमन (9)आउट हुए वहीं रिद्धिमान साहा (21) रन बनाकर आउट हुए । जहाँ 34 रन के स्कोर पर दोनों सलामी बल्लेबाज़ आउट हुए ।

शुभमन गिल रहे दुर्भाग्यशाली



पंजाब किंग की ओर से तीसरा ओवर संदीप शर्मा करने आये । जहाँ तीसरे ओवर की पहली गेंद पर शुभमन को ऋषि धवन ने शानदार थ्रो द्वारा रन आउट किया ।जहां  गिल ने कवर की ओर शॉट लगाकर 1 रन चुराना चाहा ।लेकिन  चुस्त और मुस्तैद खड़े ऋषि धवन ने अपने सटीक थ्रो से शुभमन को चलता किया । वहीँ इस रन आउट पर शुभमन नाराज भी नजर आये ।



 

शुभमन गिल बेहद निराश नजर आए ।जहां उन्होंने संदीप शर्मा से बात भी की। ‌ शुभमन को यह लगा कि संदीप शर्मा उनके रास्ते में आ गए हैं जिसकी वजह से उनकी रफ्तार धीमी पड़ी ,लेकिन संदीप शर्मा अपने फॉलो थ्रू में खड़े थे जहां वह 1 इंच भी नहीं हिले । जहां संदीप शर्मा की कोई भी गलती नहीं थी इसलिए अंपायर ने शुभमन  को आउट करार दिया।

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

गुजरात

ऋद्धिमान साहा (w), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (c), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, प्रदीप सांगवान, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद शमी।

पंजाब किंग्स

मयंक अग्रवाल (c), शिखर धवन, भानुका राजपक्षे, जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (wk), ऋषि धवन, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, संदीप शर्मा, अर्शदीप सिंह।

 

 

ऋषि धवन का शिकार बने लेकिन इस विवादित रनआउट में   बेहद नाराज नजर आए इसकी पूरी जानकारी दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here