CSK vs SRH: चेन्नई ने लगाया हार का चौका, अभिषेक की तूफानी पारी, SRH की 8 विकेट से जीत, टूटे ये 5 रिकॉर्ड, अंकतालिका में बदलाव

0
89
views
CSK vs SRH: Chennai hit a four in defeat, Abhishek's stormy innings, SRH won by 8 wickets, these 4 records broken, change in points table
PC: IPL/Twitter

आईपीएल 2022 का 17वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच डी वाय पाटील स्पोर्ट्स अकैडमी मुंबई में खेला गया ।जहां टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 154 रन बनाए। जहाँ हैदराबाद ने इस मुकाबले को 17.4 ओवर में हासिल कर 8 विकेट से चेन्नई को मात दे दी है । जहाँ यह चेन्नई की लगातार चौथी हार है ।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए चेन्नई की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर मोईन अली  रहे जिन्होंने 35 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के की मदद से 48 रन बनाए ।अंबाती रायडू ने 27 गेंदों पर 27 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने 4 ओवर में 21 रन देकर दो सफलता अर्जित की,  नटराजन को दो विकेट मिले।

मोईन अली और रायडू ने संभाली पारी

गौरतलब है कि पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित होने के बाद चेन्नई सुपर किंग की ओर से सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड और रॉबिन उथप्पा  ने मिलकर पहले 3 ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 25 रन जोड़ दिए। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए धारदार गेंदबाजी की जहां पावर प्ले में चेन्नई सुपर किंग के दो विकेट रॉबिन उथप्पा और ऋतुराज गायकवाड के रूप में गिरे एवं स्कोर 41 रनों का रहा ।

ऋतुराज गायकवाड को 16 रन के स्कोर पर उन्हें नटराजन ने क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेजा। अंबाती रायडू ने भी 27 गेंदों पर 27 रन इसके बाद कप्तान रविंद्र जडेजा ने 15 गेंदों पर 2 चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाए एवं चेन्नई का स्कोर 154 रन सात विकेट पर 20 रन में रहा।

सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी

सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया जहां भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 36 रन देकर एक सफलता अर्जित की वाशिंगटन सुंदर ने 4 ओवर में 21 रन देकर दो विकेट चटकाए नटराजन को दो सफलता मिली डेब्यू कर रहे हैं मार्को को 1 विकेट हासिल हुआ।

SRH के अभिषेक शर्मा ने दिखाया दम

सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा ने सर्वाधिक  50 गेंदों पर 75 रन की पारी खेली और हैदराबाद को ठोस शुरुआत दी । वहीँ  राहुल त्रिपाठी 15 गेंदों पर आतिशी 39 रन की पारी खेली ।विलियम्सन 40 गेंदों पर 32 रन बनाकर आउट हुए। इस जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम प्वाइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, चेन्नई की टीम प्वाइंट्स टेबल में नौवें नंबर पर है।

चेन्नई के गेंदबाज़ी रही बेदम

चेन्नई की ओर से महज 2 विकेट  लिए गए जिसमें एक विकेट मुकेश चौधरी और एक विकेट ब्रावो के हिस्से आया ।

टूटे रिकॉर्ड ‌

1: सीएसके आईपीएल में लगातार 4 मैच हारे

2010 बनाम (पीबीकेएस, आरसीबी, एमआई, आरआर)
2022 बनाम (केकेआर, एलएसजी, पीबीकेएस, एसआरएच)*

2.चेन्नई की ओर से खेलते हुए जडेजा का यह  150 मैच है और ऐसा करने वाले वे तीसरे प्लेयर बन गए हैं ।। उनसे पहले एमएस धोनी ने (217) तथा सुरेश रैना के नाम  (200) मैच खेलने  का रिकॉर्ड है ।

3..केन विलियमसन आज 7वीं बार चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल टीम का नेतृत्व किया जहाँ उन्होंने 7 दफा में से पहली बार टॉस जीता है । बाकि हर बार टॉस धोनी ने अपने नाम किया था ।

4.IPL2022 . में सबसे ज्यादा पावरप्ले में रन बनाने वाले प्लेयर

96: रॉबिन उथप्पा*
83: जोस बटलर
80: शिखर धवन
76: पृथ्वी शॉ
75: क्विंटन डी कॉक

5.टॉप4 में बल्लेबाजी करते हुए पिछली 5 आईपीएल पारियों में सबसे कम रन बनाने वाले एक्टिव प्लेयर की लिस्ट

37: यशस्वी जायसवाल
50: रुतुराज गायकवाड़*
54: मयंक अग्रवाल
56: मैथ्यू वेड
69: डेविड वॉर्नर

17 मैच के बाद : पॉइंट्स टेबल पर एक नजर

टीम  मैच  जीत  हार  पॉइंट 
कोलकाता  4 3 1 6
गुजरात  3 3 0 6
लखनऊ  4 3 1 6
राजस्थान 3 2 1 4
बैंगलोर 3 2 1 4
पंजाब किंग्स  4 2 2 4
दिल्ली 3 1 2 2
हैदराबाद  3 1 3 2
चेन्नई 4 0 4 0
मुंबई इंडियंस 3 0 3 0

 

लगातार चार हार के बाद चेन्नई 9 वें स्थान पर आ गई है । वहीँ हैदराबाद की टीम 2 अंक के साथ आठवें स्थान पर आ गई है ।

 

चेन्नई :

रॉबिन उथप्पा, ऋतुराज गायकवाड़, मोईन अली, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा (कप्तान), शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, क्रिस जॉर्डन, महीश थीक्षना, मुकेश चौधरी।

हैदराबाद :

अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शशांक सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, मार्को येन्सन, उमरान मलिक, टी नटराजन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here