IPL 2022: “मैन आफ द मैच” बने शुभमन ने कप्तान हार्दिक,कोच को नजरंदाज कर इसे दिया प्रदर्शन का श्रेय

0
100
views
IPL 2022: Man of the match Shubman gave credit for his performance by ignoring captain Hardik, coach
PC: IPL/BCCI

लखनऊ और गुजरात टाइटंस के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आईपीएल 2022 का 57 वां मुकाबला खेला गया ।जहां इस लो स्कोरिंग मैच में  गुजरात टाइटंस की टीम ने 62 रनों से मैच को जीतकर प्लेऑफ की टिकट पक्की की।



इस मुकाबले में गुजरात के कप्तान हार्दिक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया ।पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाये । जहां  साहा ने 5 रन, मैथ्यू वेड ने 10 रन, हार्दिक पांड्या ने 11 रन, डेविड मिलर ने 26 रन, राहुल ने 22 रन और शुभमन गिल ने सर्वाधिक 63 रनों की नाबाद पारी खेली। लखनऊ की ओर से आवेश खान सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्हें दो सफलताएं हाथ लगे ।वही जेसन होल्डर और मोहसिन खान को एक-एक विकेट मिला।



145 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही . जहाँ  क्विंटन डी कॉक 11 रन तथा केएल राहुल 8 रन बनाकर आउट हुए। वहीं करण शर्मा 4 रन , क्रुणाल पांड्या 5 रन, आयुष 8 रन,  मार्कस स्टोइनिस 2 रन पर आउट हुए । 3 प्लेयर को छोड़ बाकि कोई भी प्लेयर दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया । जेसन होल्डर 1 रन ,मोहसिन खान 1 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि दीपक हुडा ने 27 रन बनाकर संघर्ष दिखाया। गुजरात की ओर से राशिद खान सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 4 विकेट चटकाए वही यश दयाल और किशोर ने दो-दो सफलताएं अर्जित की।

हार्दिक पांड्या की अगुवाई में गुजरात की टीम 18 अंकों के साथ प्लेऑफ में जाने वाली पहली टीम बनी।

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में जानिए शुभमन ने क्या कहा

IPL 2022: Man of the match Shubman gave credit for his performance by ignoring captain Hardik, coach
PC: IPL/BCCI

 



जब आप अंत तक बल्लेबाज़ी करते  हैं तो हमेशा ख़ुशी होते हैं और अपनी टीम के लिए खेल खत्म करते हैं तो इससे अच्छी बात कुछ नहीं हो सकती । मुझे उम्मीद नहीं थी कि शुरुआत में गेंद उतनी सीम करेगी। यह चारों ओर  गेंद घूम रहा था, और फिर मुझे उम्मीद थी कि स्पिनरों को कुछ टर्न मिलेगा। मुझे लगता है कि उन्होंने ज्यादा आगे गेंदबाजी नहीं की। अगर कुणाल ने इस पिच पर आगे गेंदबाज़ी की होता, तो यह हमारे लिए मुश्किल होता।

इससे हमें सिंगल्स को लेने में मदद मिली। बहुत से लोगों ने हम पर भरोसा नहीं दिखाया की हम क्वालीफाई कर सकते हैं वहीं हम क्वालीफाई कर चुके हैं।  मैदान नरम था और मुझे पीठ में कुछ समस्या थी, लेकिन उम्मीद है कि यह सब ठीक हो जाएगा। शिभमन ने खुद को इस नाबाद पारी का श्रेय दिया।

मैन ऑफ द मैच

PC: IPL/BCCI

शुभमन को मैन ऑफ द मैच के ख़ितान और एक लाख रूपए की धनराशि दी गई । जहाँ उन्होंने नाबाद 63 रन की पारी में 7 चौके जड़े थे । इस जीत के बॉस आईपीएल 2022 के पहले प्लेऑफ में प्रवेश करंव वाली टीम गुजरात बन चुकी है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here