ग्रोन इंजरी की वजह से विराट कोहली भारत और इंग्लैंड के बीच हुए पहले वनडे मुकाबले को मैदान के बाहर से ही कोच द्रविड के साथ देखा। जहां भारत और इंग्लैंड के बीच में तीन एक दिवसीय द्विपक्षीय श्रृंखला का पहला मुकाबला भारतीय टीम ने 10 विकेट से जीत कर इतिहास रच दिया।जहां टॉस जीतकर रोहित शर्मा ने इंग्लैंड की टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया जहां इंग्लैंड की टीम 110 रनों पर धराशाई हो गई लक्ष्य पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 18.4 ओवर में 114 रन बनाकर 10 विकेट से इस मैच को जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा मुकाबला इंग्लैंड के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स पर होगा। जहाँ विराट के फॉर्म और इंजरी दोनों के समावेश को देखते हुए अब अटकलों का बाजार गर्म होता नज़र आ रहा है कई सवाल फैंस के दिमाग में चल रहे हैं । क्या रोहित शर्मा और कोच द्रविड़ इस विनिंग कॉम्बिनेशन को जारी रखेगें या फिर श्रेयस को बाहर कर विराट की टीम में वापसी होगी । की अविरत की इंजरी पूरी तरह ठीक है । ये सभी सवाल के जवाब अभी दिए जाने बाकी है ।
हालाँकि पहला मुकाबला भारत ने अपनी गेंदबाज़ी की दम पर जीता वहीँ रोहित शर्मा ने 76 रन की पारी से यह भी बता दिया की वे फॉर्म में हैं दूसरी ओर 5 महीने के बाद वनडे क्रिकेट में लौटे धवन मैदान पर समय लेते नज़र आये और रोहित शर्मा ने एंकर की भूमिका अदा की।
विराट कोहली ग्रोन इंजरी की वजह से बाहर
गौरतलब है कि पहले वनडे मुकाबले में विराट कोहली को आराम दिया गया जहां इंजरी की वजह से उन्हें भारतीय एकादश में जगह नहीं दी गई ।वहीं विराट कोहली कोच राहुल द्रविड़ के साथ पवेलियन से ही मैच का लुफ्त उठाते नजर आये । जहां उन्हें फैंस को ऑटोग्राफ देते देते नज़र आये । अब बड़ा सवाल यह है कि क्या विराट कोहली दूसरे वनडे मैच में वापसी करेंगे या नहीं इस पर जसप्रीत बुमराह ने बड़ा बयान दिया।

विराट कोहली और अर्शदीप सिंह को पहले वनडे मुकाबले में जगह नहीं मिली थी ।अब दूसरे वनडे मुकाबले में एक बड़ा सवाल है की क्या विराट कोहली को जगह मिल पाती है या नहीं ।वहीं बीसीसीआई मेडिकल टीम की माने तो अर्शदीप सिंह को पेट में दर्द की शिकायत की वजह से पहले मुकाबले में जगह नहीं मिली थी। जिसकी पुष्टि पहले ही कर दी गई थी ।
बुमराह का खुलासा
जसप्रीत बुमराह ने मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया जहाँ रिपोर्टर द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने क्या कहा कि उन्हें नहीं पता कि विराट कोहली की इंजरी की क्या स्थिति है क्योंकि उन्होंने तीसरा t20 मुकाबला नहीं खेला था इसलिए उन्हें इस बात का संज्ञान नहीं है। ऐसे में अटकलें तेज हो गई हैं कि क्या विराट कोहली दूसरा मुकाबला खेल पाते हैं या नहीं या देखने योग्य बात होगी जहां फैंस रन मशीन कोहली को रन बनाते इंग्लिश ग्राउंड पर जरूर देखना चाहेंगे।







