भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा t20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का दूसरा मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम आयोजित किया गया जहां रोमांच से भरपूर इस मुकाबले में स्पिनरों का बोलबाला रहा ।वहीं भारत ने इस मुकाबले को 6 विकेट से जीतकर श्रृंखला में 1-1 से बराबरी कर ली है। इस मुकाबले में रोमांच के साथ ड्रामा भी भरपूर हुआ जहां सूर्यकुमार के गलत कॉल का परिणाम सुंदर को भुगतना पड़ा और सुंदर रन आउट हुए। जहां बेबस दिख रहे सुंदर ना चाहते हुए भी आउट होकर पविलियन के लिए रवाना हुए। आगे खबर विस्तार से । ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से सूंदर को कुबार्नी देनी पड़ी ।
जीत के लिए भारत को चाहिए थे केवल 100 रन
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जहां पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 99 रन बनाए , लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 19.5 ओवर में 101 रन बनाकर मैच को 6 विकेट से अपने नाम किया ।हालांकि मैच टक्कर और रोमांच से भरपूर इस मुकाबले का निर्णय आखरी ओवर में आया।
15 ओवर की तीसरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव से बड़ी चूक हुई जहां वे ग्लेन फिलिप्स की गेंद पर रिवर्स स्वीप खेला और गेंद बैकवर्ड प्वाइंट की दिशा में गई। जहां सूर्यकुमार बिना किसी कॉल के नॉन स्ट्राइकर दिशा में दौड़े।

वहीं सुंदर सूर्यकुमार को दूसरी छोर पर ना करते रह गए लेकिन तब तक सूर्यकुमार नॉन स्ट्राइकर एंड पर आ चुके थे। वहीं सुंदर को अपना विकेट सूर्यकुमार के लिए कुर्बान करना पड़ा और सुंदर जिन्होने पिछले मैच में भारत के तरफ से अर्धशतकीय और सर्वाधिक रन की पारी।खेली थी वे सूर्यकुमार की गलत कॉल का शिकार बने । जहां 9 गेंद में 10 रन बनाकर सुंदर रन आउट हुए।
सूर्यकुमार ने मांगी माफी
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान मैन ऑफ द मैच बने सूर्यकुमार यादव ने रन आउट पर से पर्दा उठाते हुए कहा कि वह उनकी गलती थी कि उन्होंने गलत कॉल किया लेकिन सुंदर के रन आउट हो जाने के बाद के पूरा दारोमदार उन पर और हार्दिक पर था, जहां हार्दिक और वे मिलकर भारत की जीत सुनिश्चित करें और इसी कड़ी में उन्होंने आराम से खेलते हुए जीत का चौका लगाकर भारतीय टीम को सीरीज में जीत के साथ वापसी कराई। हालांकि की रोमांच से भरे इस मुकाबले में न्यूज़ीलैंड की टीम ने भी जबरदस्त प्रदर्शन किया ।
वीडियो
— Guess Karo (@KuchNahiUkhada) January 30, 2023







