Afghanistan vs Pakistan, 1st T20I: शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान की टीम ने इतिहास रच दिया है ,जहां अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय t20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का पहला मुकाबला अफगानिस्तान की टीम ने 6 विकेट से जीत लिया है ।जहां यह अफगानिस्तान की पाकिस्तान के खिलाफ तीनों प्रारूप में सबसे पहली जीत है. राशिद खान की अगुवाई में अफगानिस्तान की टीम पाकिस्तान को रोकने में कामयाब हुई। टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 92 रन बनाए जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने 17.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 98 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर दिया और इतिहास के पन्नों पर अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज करवा लिया है।
मैच का लेखा-जोखा

पाकिस्तान की ओर से शादाब खान टीम की कप्तानी संभाल रहे थे . जहाँ पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया नए खिलाड़ियों से भरपूर पाकिस्तान की ओर से सर्वाधिक रन इमाद वसीम ने बनाया उन्होंने 32 गेंदों पर 18 रनों का योगदान दिया। कप्तान शादाब खान ने 18 गेंद पर 12 रन बनाए वहीं तैयब ताहिर ने 16 तथा सहयोग ने 17 रनों का योगदान दिया।
अफगानिस्तान की गेंदबाजी शानदार रह जा फारुकी ने चार ओवर में 13 रन देकर दो विकेट लिए तो दूसरी और मुझे में 4 ओवर में केवल 9 रन खर्च करते हुए दो सफलता अर्जित की वही नबी ने 3 ओवर में 12 रन देकर दो विकेट लिए राशिद खान naveen-ul-haq तथा अजमतउल्लाह के खाते में एक-एक सफलता रहे।
नबी ने खेली शानदार पारी

जीत के लिए 93 रनों का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने अपने 4 विकेट महज 45 रनों पर खो दिए थे, जहां इब्राहिम जादरान गुलबादीन नैब तथा रहमतउल्लाह गुरबाज के साथ करीम जन्नत भी पवेलियन का रास्ता नाप चुके थे। वहीं टीम संकट में थी लेकिन नबी और ज़दरान की साझेदारी ने अफगानिस्तान को इस बार जीत की दहलीज पार करवा दी।
वहीं चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मोहम्मद नबी ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और अपने अनुभव का परिचय दिया ।उन्होंने 38 गेंदों पर 3 चौके और एक छक्के की मदद से 38 रनों की नाबाद पारी खेली वहीं नजीबुल्लाह जादरान 23 गेंदों पर दो चौके की मदद से 17 रनों की नाबाद पारी खेली।
छक्के से किया मैच को समाप्त
पाकिस्तान की ओर से सबसे सफल गेंदबाज इहसानुल्ला रहे जहां उन्होंने 3.5 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट हासिल किए जहां उन्होंने अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर में दो विकेट लेने वाले पहले प्ले भी बने। हालांकि अफगानितान के अनुभवी नबी ने इहसानुल्लाः के चौथे ओवर की पांचवी गेंद पर जबरदस्त छक्का ठोकर अफगानिस्तान को 6 विकेट से ऐतिहासिक जीत दिलाई।
वीडियो
This was the 𝓜𝓞𝓜𝓔𝓝𝓣! 👌
The President @MohammadNabi007 finished the job in some style to make history and win the game for Afghanistan. 🤩🔥#AfghanAtalan | #AFGvPAK | #LobaBaRangRawri pic.twitter.com/QPdMimCEdB
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) March 24, 2023







