RISHABH PANT : इस बार आईपीएल के 16 सत्र की धूम ऋषभ पंत की गौरमौजीदगी में होगी। जहां दिल्ली के कप्तान के बैगैर मैच खेला जाएगा। वहीं यह पहला मौका होगा जब ऋषभ पंत मैदान पर नहीं बल्कि घर से मैच का आनंद लेंगे और अपनी टीम को सपोर्ट करते नजर आएंगे। आपको बता दें की हाल में ही सिक्सर किंग युवराज सिंह भी पंत से मिलकर गए। वहीं अब आईपीएल से ठीक एक हफ्ते पहले श्रीसंत, सुरेश रैना और हरभजन भी ऋषभ पंत से मिलने उनके घर पहुंचे। जहां तीनों ने मिलकर ऋषभ पंत को हिम्मत और जल्दी ठीक होने की कामना की। वहीं सुरेश रैना ने इस मोमेंट को कैप्चर कर सोशल मीडिया पर फोटो साझा किया है।
रैना ने साझा की पोस्ट और प्यारा मैसेज
सुरेश रैना ने पोस्ट साझा की और प्यारा मैसेज लिखा है
भाईचारा ही सब कुछ है..परिवार वह है जहां हमारा दिल है..हमारे भाई ऋषभपंत को बहुत अच्छा और बहुत तेजी से स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
View this post on Instagram
हरभजन सिंह ने लिखी ये बात
शीघ्र स्वस्थ होना छोटे भाई। भरोसा करें और जानें कि आपके अंदर कुछ ऐसा है जो किसी से भी बड़ा है
बाधा आप सामना करते हैं।
View this post on Instagram
रैना से पहले युवराज भी पंत से मिल चुके थे जहां उन्होंने भी फोटो साझा की थी और लिखा था की पंत रिकवर हो रहे हैं इससे पहले खुद पंत ने सोशल मीडिया पर स्विमिंग पूल पर अपने फिजियो के साथ फोटो साझा की थी जहां वह पूल में चलते नजर आ रहे थे।
आपको बता दें की 30 दिसंबर को हादसे का शिकार हुए पंत अभी क्रिकेट से दूर रहेंगे जहां रुड़की के पास उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। वहीं अब वह रिकवरी की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। जहां हाल में ही अपने फैंस को अपडेट करने के लिए उन्होंने अपनी फोटो स्विमिंग पूल से साझा किया हैं।
आईपीएल में जबरदस्त प्रदर्शन
आईपीएल में खेले गए कुल 98 मैच में 2838 रन बनाये हैं जहाँ उनका स्ट्राइक रेट 147 का रहा है । जहाँ पंत ने जहाँ पंत ने एक शतक और 15 अर्धशतकीय पारी खेली है । जहाँ इस साल वह अपने 3000 रन का आंकड़ा पार कर सकते थे लेकिन दुर्घटना की वजह से अब यह इस साल संभव नहीं है ।







