भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच t20 सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 211 रन की विशाल स्कोर खड़ा किया। मैच मैच के पहले हाफ के बाद इंडियन क्रिकेट टीम के फैंस हर्षोल्लास के साथ भारतीय टीम का जश्न पहले ही मानाने लग गए थे लेकिन सेकंड हाफ में जो हुआ उसके बाद मानो पूरा स्टेडियम गमगीन हो गया। इतने शानदार है विशालकाय स्कोर के बाबजूद भारतीय टीम ने जीता हुआ मैच गवा दिया । लगाकर 13 t20 मैच मुकाबलों को जीतकर विश्व रिकॉर्ड कायम का सपना भी भारतीय टीम का चकनाचूर हो गया।
दक्षिण अफ्रीका ने इस मुकाबले को 7 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है ।भारतीय टीम की बात की जाए तो भारतीय टीम के बल्लेबाज ईशान किशन ने सर्वाधिक 76 रन की पारी खेली ।जहां उन्होंने 11 चौके और तीन छक्के जड़े। भारतीय गेंदबाजी की बात की जाए तो भारतीय बल्लेबाजों को भारतीय गेंदबाजों का सहारा नहीं मिला ।

जहां भारत के केवल एक ही गेंदबाज़ आवेश खान जिन्होंने 4 ओवर में 35 रन देकर सबसे किफायती होने का रोल अदा किया। वहीँ भुवनेश्वर कुमार ने अपनी तीन अच्छे ओवर के बाद आखिरी ओवर में रन लुटाते नज़र आये । जहाँ उन्होंने 4 ओवर में 43 रन दे डाले ।वहीं हार्दिक पांड्या ने 1 ओवर में 12 रन देकर मैच का रुख दक्षिण अफ्रीका की ओर मोड़ दिया। वहीं श्रेयस का आसान का कैच ड्रॉप करना और क्रिकेट एक्सपर्ट की मानें तो ऋषभ पंत की कमजोर कप्तानी भी साफ मैदान पर दिखी ।
पंत ने चहल से नहीं डलवाया 4 ओवर
27 विकेट के साथ आईपीएल 2022 में पर्पल कैप ले चुके यजुवेंद्र चहल से ऋषभ पंत ने पुरे ओवर का कोटा नहीं डलवाया । यजुवेंद्र चहल ने 2 ओवर 1 बॉल पर 26 रन दिया। गौरतलब है कि अपने स्ट्राइक गेंदबाज को ठीक तरीके से ऋषभ पंत ने इस्तेमाल नहीं किया ।
अगर आंकड़ों के लिहाज से बात किया जाए जो दिल्ली की ओर से कप्तानी करने वाले ऋषभ पंत पूरे आईपीएल में कुल 2 से 3 बार कुलदीप से पूरे ओवर का कोटा नहीं करवाया था । वहीँ ऐसा उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी किया जब चहल से पूरा ओवर का कोटा ना करवाना टीम पर भारी पड़ा ।
जाहिर का बयान
यूज़वेंद्र चहल को अपने कोटे के पुरे ओवर ना दिए जाने पर भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान से थोड़े ना खुश दिखाई दिए। जहां उन्होंने cricbuzzवेबसाइट से बात करते हुए यह कहा कि मुश्किल परिस्थितियों में यजुवेंद्र चहल ने कई बार भारतीय टीम को जीत दिलवाई है। उन्हें पता है कि विपरीत परिस्थितियों में किस तरह से कमबैक किया जाता है। वह टीम को सफलता दिलाने में अकेले ही सक्षम है। उनका पूरा इस्तेमाल किया जाना टीम के हित में होता। इन सब छोटी छोटी चीजों को लेकर मैनेजमेंट और भारत के ने इस सीरीज के कप्तान ऋषभ पंत को बातचीत करने की दरकार है।
जहर खाने के भी कहा कि अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 40 रन दिए, जहाँ उन्होंने 10 के इकॉनमी से रन दिए । हालांकि यजुवेंद्र चहल के पास अक्षर से अधिक वैरायटी है एवं उनका इस्तेमाल किया जाना मैच में चाहिए था।
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने भारतीय तेज गेंदबाजों को भी आड़े हाथों लिया जहां उन्होंने यह कहा कि भारतीय गेंदबाजी बुरी तरह से नाकाम साबित हुए। जहां एक समय दक्षिण अफ्रीका की टीम को हर ओवर में 10-12 रन प्रति ओवर की दरकार थी और इनपर गेंदबाज अधिक दवाब बनाकर रन रेट को 15/16 तक ले जा सकते थे जिससे की विकेट निकल पाते। लेकिन गेंदबाज़ उनपर दवाब बनाने में कामयाब नहीं हो पाए ।







