भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा t20 अंतरराष्ट्रीय मैच हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम धर्मशाला में खेला जाएगा जहां आपको बता दें कि पहले मैच में 62 रनों की शानदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम ने दूसरे मैच को 7 विकेट से जीतकर सीरीज में 2-0 की अजय बढ़त बना ली है इसके साथी सीरीज पर कब्जा जमा लिया है लेकिन मैदान के बीच से हैरान करने वाली खबर तब आई जब बल्लेबाजी के दौरान ईशान किशन को 146 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बाउंसर गेंद सर पर लगी।
ऐसे लगी चोट
श्रीलंका टीम के तेज गेंदबाज कुमारा ने 3.2 ओवर में एक तेज बाउंसर फेंकी, जहां इस बाल पर ईशान मिशन पुल करने से चुके और गेंद तेज गति से उनके हेलमेट पर लगी। जहां उन्हें एक पल के लिए समझ नहीं आया की क्या हुआ वहीं गेंद की रफ्तार 146 किलोमीटर की दर्ज की गई। जहां इसके बाद मैदान पर फिजियो पहुंचे और ईशान किशन का हेलमेट निकलकर उन्हें चेक किया गया। वहीं ईशान के आउट होने के उपरांत टेस्ट के लिए उन्होंने मैदान से हॉस्पिटल ले जाया गया जहां टेस्ट के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। हालांकि डरने की कोई बात नही है ईशान किशन ठीक है और आज होने वाले मैच में हिस्सा टीम इंडिया का बन सकते हैं।
ईशान किशन की पारी
आपको बता दें की ईशान किशन को पहले वनडे मैच में मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया था जहां उन्होंने 89 रनों की पारी खेली थी। वहीं दूसरे मुकाबले में ईशान किशन ने 15 गेंद पर 2 चौके की मदद से 16 रन बनाए थे। जहां उनका स्ट्राइक रेट 106.6 का रहा था।
तीसरा व अंतिम मुकाबला
दूसरे टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 7 विकेट से रौंदकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया है। अब सीरीज का आखिरी टी-20 मैच 27 फरवरी को शाम 7 बजे से इसी धर्मशाला के मैदान में खेला जाएगा।







