भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में खेला गया ।जहां भारतीय टीम ने श्रीलंका को 7 विकेट से रौंदकर सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है । जहाँ इस जीत के साथ भारत ने सीरीज सील कर लिया है । जीत के अहम् नायक रहे श्रेयस, जडेजा और संजू इन तीनों बल्लेबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन किया । जहाँ श्रेयस , संजू और जडेजा ने तूफानी पारी खेली ।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए। जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतकी टीम 186/3 रन बनाकर मैच को जीत लिया ।इस तरह से भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत हासिल कर श्रीलंका को सीरीज में 2-0 से मात देकर सीरीज पर कब्ज़ा कर लिया ।
भारत की बल्लेबाजी
11th T20I win on the bounce for #TeamIndia 👏👏@Paytm #INDvSL pic.twitter.com/zsrm3abCls
— BCCI (@BCCI) February 26, 2022
भारत की तरफ से तीन बल्लेबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन किया । जहाँ एक समय संकट में लग रही टीम इंडिया को उबरकर जीत दिलवाने में मदद की ।श्रेयस अय्यर ने नाबाद 44 गेंदों में 74 रन बनाए। जहाँ उन्होंने 4 छक्के और 6 चौके लकी मदद से 74 रन बनाये । वहीं संजू सैमसन ने 25 गेंदों में 39 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जहाँ एक ओवर में उन्होंने 3 छक्के भी जड़े। वहीं जडेजा 18 गेंदों में नाबाद 45 रन बनाये, हालाकिं उनका एक कैच भी श्रीलंका ने छोड़ा। कप्तान रोहित शर्मा ने 1 रन बनाये जहाँ वह चमीरा का पांचवीं बार शिकार हुए । ईशान किशन ने 16 रनों का योगदान दिया।
श्रीलंका की गेंदबाजी
अच्छे टारगेट सेट करने के बाद पावर प्ले में श्रीलंका ने अच्छा खेल का प्रदर्शन किया लेकिन मिडिल ओवर में भरता ने शिकंजा कास लिया । श्रीलंका की तरफ से गेंदबाजी करते हुए लाहिरू कुमारा को 2 विकेट हासिल किया । वहीं दुष्मंथा चमीरा को 1 सफलता मिला। श्रीलंका की तरफ से सबसे महंगे गेंदबाज बिनूरा फर्नांडो रहे। जिन्होंने 4 ओवर में 47 रन दिए।
मैन ऑफ द मैच
That’s that from the 2nd T20I.
74* from @ShreyasIyer15, 39 from @IamSanjuSamson
and a brilliant 18-ball 45* from @imjadeja as #TeamIndia seal the T20I series.Scorecard – https://t.co/ImBxdhXjSc #INDvSL @Paytm pic.twitter.com/ELvnJ3RrgN
— BCCI (@BCCI) February 26, 2022
श्रेयस को मैन ऑफ द मैच के ख़िताब से दिया गया । जहाँ उन्होंने महज 44 गेंद पर 6 चौके और 4 छक्के की मदद से 168.18 के स्ट्राइक रेट से 74 नाबाद रन बनाये ।
अम्बुजा अटूट जोड़ी अवार्ड
श्रेयस और संजू की जोड़ी को अम्बुजा अटूट जोड़ी अवार्ड दिया गया । जहाँ दोनों ने शानदार साझेदारी निभाई । जहाँ दोनों के बीच 84 रनों की साझेदारी हुई 47 गेंद में हुई ।1 लाख की इनामी राशि प्रदान की गई ।
दूसरे टी -20 : भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकिपर), श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, वेंकटेश अय्यर, रवींद्र जडेजा, दीपक हुड्डा, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तन)।
दूसरे टी-20 : श्रीलंका की प्लेइंग 11
पथुम निसंका, कामिल मिशारा, चरिथ अशालंका, दनुष्का गुनाथिलाका, दिनेश चंडीमल (विकेटकीपर),चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा, दसुन शनाका (कप्तान), प्रवीन जयाविक्रमा, बिनूरा फर्नांडों, लाहिरू कुमारा।







