IND vs SL 2ndT20I: भारत ने 7 विकेट से श्रीलंका को रौंदा, 2-0 से सीरीज पर कब्ज़ा, ये 4 प्लेयर हुए मालामाल

0
263
views
IND vs SL 2ndT20I: India thrashed Sri Lanka by 7 wickets, captured the series 2-0, these 4 players became rich
PC: HotStar

भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की श्रृंखला का दूसरा  मैच हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में  खेला गया ।जहां भारतीय टीम ने श्रीलंका को 7 विकेटों  से रौंदकर सीरीज में 2-0 से कब्ज़ा कर लिया है । रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने मेहमान टीम श्रीलंका को दोनों ही मैच में रौंद कर अपनी मंशा क्लीअन स्वीप के लिए जाहिर कर दी है । टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका  की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए, जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 17.1 ओवर में 186 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया ।  आगे बात करते हैं मैन ऑफ द और उन प्लेयर्स की जो कि इस मैच में हुए मालामाल।

मैन ऑफ द मैच

श्रेयस को मैन ऑफ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया । जहाँ उन्होंने महज 44 गेंद पर 6 चौके और 4 छक्के की मदद से 168.18 के स्ट्राइक रेट से 74 नाबाद  रन बनाये ।

अम्बुजा अटूट जोड़ी अवार्ड

श्रेयस  और संजू की जोड़ी को अम्बुजा अटूट जोड़ी अवार्ड से नवाज़ा गया जहाँ दोनों के बीच 84 रनों की साझेदारी हुई 47 गेंद में हुई ।1 लाख की इनामी राशि प्रदान की गई ।

dream11 गेम चेंजर ऑफ द मैच

दसुन शनाका को ड्रीम एलेवेन गेम चेंजर ऑफ द मैच के वार्ड से नवाजा गया । जहाँ शनाका  ने शानदार ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए 19 गेंद पर 47 रन बनाये जहाँ उन्होंने 5 छक्के और 2 चौके अपनी पारी में जड़े ।

हुंडई अल्काजार ग्रैंड सिक्सेस ऑफ द मैच

दसुन शनाका को हुंडई अल्काजार ग्रैंड सिक्सेस ऑफ द मैच का अवार्ड से नवाजा गया ।दसुन शनाका ने मैच में 5 छक्के जड़े।

INDvsSL  2nd T20: मैच का मापदंड

भारत ने 7 विकेटों से मैच को जीता, वहीँ आपको बता दें की यह भारत की टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 11 वीं लगातार जीत है । इस मैच में भारत ने पावर प्ले में शानदार 46 रन बनाये वहीँ 7-15 ओवरों में ताबड़तोड़  107 रन  रन बनाये । भारत की तरफ से ईशान ने 74 नाबाद रन , जडेजा ने 45 नाबाद  रन तथा संजू  ने 25 गेंद में 39 रनों की पारी खेली । श्रीलंका की ओर से कुमारा ने 31 रन देकर 2 विकेट और चमीरा ने 39 रन देकर 1 विकेट चटकाया ।

श्रीलंका की बल्लेबाज़ी

 

श्रीलंका की ओर से निसंका  ने सर्वाधिक 75 नाबाद रन बनाये । शनाका  ने 19 गेंद पर 47 तथा गुणतिलक  ने 38 रन बनाये ।

भारत की गेंदबाज़ी

टीम इंडिया की ओर से जसप्रीत बुमराह , चहल और भुवनेश्वर कुमार को एक एक सफलता हाथ लगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here