वीडियो: सूर्यकुमार ने ग्रीन की गेंद पर ठोका 360 डिग्री छक्का , गेंद को कराया चांद नमस्कार, द्रविड हुए हक्के बक्के

0
925
views

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीन मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में भारतीय टीम ने पांच विकेट से ऑस्ट्रेलिया को रौंदा। जहां भारत की तरफ से अर्धशतक का सूखा झेल रहे सूर्यकुमार ने साल 2023 का अपना पहला अर्धशतक ठोका। जहां पिछले तीन मुकाबले में सूर्यकुमार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 0 पर आउट हुए थे। वहीं इस बार मोहाली में रात में सूर्यकुमार जमकर चमके। जहां सूर्यकुमार ने 49 गेंद में पांच चौके एक छक्का की मदद से 50 रन बनाए जहां उन्हें 102.04 स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी की।

मैच के लेखा जोखा

लोकेश राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए ऑस्ट्रेलिया को आमंत्रित किया। जहां पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 276 रन बनाए जिसके जवाब में 48.4 ओवर में भारत ने 5 विकेट पर स्कोर को पूरा किया। भारत की ओर से ऋतुराज ने 71 रन, शुभमन गिल ने 74 रन, लोकेश राहुल ने 58 रन नाबाद और सूर्यकुमार ने 50 रन की पारी खेली। शमी ने भारत की ओर से सर्वाधिक 5 विकेट हासिल किया।

सूर्यकुमार की धाकड़ पारी

सूर्यकुमार ने छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंद में 50 रन की पारी खेली जहां उनका यह साल 2023 का पहला अर्धशतक रहा। जहां इस बार अपने नेचुरल गेम में थोड़ा परिवर्तन करते हुए सूर्यकुमार ने आराम से सिंगल और डबल पर भरोसा दिखाया और एक भी स्वीप शॉट को इस गेम में अपना हिस्सा बनाया। जहां उन्होने वी शेप में खेला। हालाकि जब वे 40 रन पर थे उन्हें रचनात्मक शॉट खेला जिसे देखकर कोच द्रविड, बल्लेबाज़ी कोच विक्रम राठौड़ और सहायक हंसने लगे। जहां सभी यही सोच में लग गए की कब तब सूर्यकुमार को रोक कर रखा जा पाएगा।

46 वें ओवर की चौथी गेंद पर सूर्यकुमार ने ग्रीन को आड़े हाथों लिया और स्वायर की दिशा में 360 डिग्री शॉट का मजा मोहाली में बैठे दर्शक को दिया। जहां कैमरून ग्रीन की लेंथ डिलीवरी को विकेट के पिछे से सूर्यकुमार ने छक्के के लिए भेज दिया। जहां डगआउट में बैठे द्रविड भी इस शॉट को देखकर मुस्कुराने लगे।

 विडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here