भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच भारत ने लोकेश राहुल की अगुवाई में 5 विकेट से जीतकर सीरीज में 1/0 की बढ़त हासिल कर ली है। जहां ऑस्ट्रेलिया के 276 रन के जवाब में भारतीय टीम के चार प्लेयर ने अर्धशतक ठोका। वहीं आपको बता दें की पहले विकेट के लिए गिल और ऋतुराज के बीच जबरदस्त 142 रन की साझेदारी हुई। जहां भारत के इन दोनों सलामी बल्लेबाजों ने जबरदस्त बुक्स क्रिकेटिंग शॉट दिखाए। वहीं मैच में एक ऐसा भी पल आया जब ऋतुराज ने कैमरून ग्रीन को जी लंबी रन अप लेकर गेंद फेंकने आ रहें थे उन्हें नॉन स्ट्राइकर एंड पर ऋतुराज ने रोक लिया। जिले बाद गिल ने उनसे कहा थैंक यू । आगे वजह जानें।
मैच का लेखा जोखा
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 276 रन बनाए। जिसके जवाब में भारत ने पांच विकेट से इस मुकाबले को जीत लिया। जहां लोकेश राहुल और जडेजा नाबाद लौटे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से वार्नर ने सर्वाधिक 52 रन की पारी खेली । वहीं शमी ने अपना जलवा दिखाया और वंडे कैरियर का अपना दूसरा फाइफर लिया। जहां शमी पहले तेज गेंदबाज बने जहां भारतीय सरजमीं पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 विकेट हासिल किया। जिसके बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। 276 के रन के जवाब में भारत के चार प्लेयर ऋतुराज, गिल, सूर्यकुमार और कप्तान लोकेश राहुल ने अर्धशतक ठोका।
ऋतुराज ने कैमरून ग्रीन को रोका
रोहित शर्मा की जगह पहले दो मैच खेलने आए ऋतुराज ने अपने तीसरे वनडे मैच में आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला अर्धशतक ठोका और चयनकर्ता को प्रभावित किया। जहां पहले विकेट के लिए गिल और ऋतुराज के बीच 142 रन की साझेदारी हुई। वहीं ऋतुराज ने खेल भावना का भी परिचय दिया।
भारतीय बल्लेबाज़ी की पारी के 13 वें ओवर की आखिरी गेंद पर कैमरून ग्रीन जैसे ही गेंद गिल के सामने डालने वाले थे वैसे ही नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े ऋतुराज ने ग्रीन को गेंद डालने से रोक दिया। दरसल साइड स्क्रीन पर कुछ लोग चहल क़दमी कर रहे थे, इसे देखर तुरंत ऋतुराज ने गेन्दबाज को रोक दिया। जिसे देखर गिल ने ऋतुराज को थैंक यू बोला।







