वीडियो: जबरदस्त “थप्पड़ शॉट” जड़ हार्दिक ने बटोरा छक्का, दिखाया नोर्त्या को अंतरिक्ष के तारे 

0
81
views
IND vs SA: hardik hits slap six to Nortji
PC: BCCI

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला का पहला मैच दिल्ली के  अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया । जहाँ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अपने सलामी बल्लेबाज़  ईशान किशन के ताबड़तोड़ 76 रनों के बदौलत 212 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य दक्षिण अफ्रीका को समक्ष रखा । लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने  डुसैन के आतिशी 75 रन और डेविड मिलर के शानदार 64 रन के बदौलत 5 गेंद बाकी रहते ही मैच को 7 विकेट से जीत लिया है. इस मैच को जीतकर दक्षिण अफ्रीका  की टीम  पांच मैचों की इस श्रृंखला में 1-0 से आगे हो गई है।



भारत की पारी

टॉस हारकर बल्लेबाज़ी के लिए दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय टीम को आमंत्रित किया ।पहले विकेट के लिए ऋतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन ने महज  38 गेंद में शानदार 57 रन की साझेदारी कर भारतीय टीम को ठोस शरूआत दी । सलामी बल्लेबाज़ ऋतुराज गायकवाड़  ने मैच में 15 गेंद में 23 रन बनाए। जहाँ उन्होंने 3 छक्के जड़े ।

IND vs SA: hardik hits slap six to Nortji
PC: BCCI

दक्षिण अफ्रीका के विरूद्ध पहले टी-20 मैच में ईशान किशन का बल्ला ने रनों की बारिश की। उन्होंने 48 गेंद 76 रन की पारी में 11 चौके और 3 छक्के जड़े । इस दौरान ईशान किशन ने 158.33 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी की । टी-20 इंटरनेशनल में ईशान किशन ने अपनी तीसरी अर्धशतकीय  पारी खेली ।श्रेयस अय्यर ने  27 गेंद में 36 रन बनाए।

हार्दिक पंडया दिखे अलग लय में



गौरतलब है है की हार्दिक पांडेय ने 12 गेंद पर शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 3 छक्के और 2 चौके की मदद से 31 रन की पारी खेली जहाँ उनका स्ट्राइक रेट 258.33 का रहा ।

भारतीय बल्लेबाज़ी की पारी के आखिरी ओवर करने आये नोर्त्या की 20 वे ओवर की तीसरी गेंद पर हार्दिक ने थप्पड़ शॉट जड़कर छक्का बटोरा । जहाँ अपनी जगह से हिले बिना ही जोरदार पावर हीटिंग का नमूना पेश करते हुए कड़क शॉट नोर्त्या ओवर में लगाकर छक्का बटोरा जहाँ गेंद फ्लैट सीमा रेखा के बाहर पहुंची । जहाँ इस शॉट के बाद दर्शकों की गर्म जोशी देकने वाली रही ।



हार्दिक  एक बार फिर पुराने लय में दिखे । जहाँ वर्ल्ड कप के बाद वापसी कर रहे हार्दिक ने जमकर तारीफें बटोरी । पहले आईपीएल और अब ब्लू जर्सी में हार्दिक ने जबरदस्त प्रदर्शन किया ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here