वीडियो: रोहित शर्मा ने जिम में शुरू किया जबरदस्त ट्रेनिंग, इंग्लैंड दौरे से पहले “6 पैक एब्स पक्के समझो!

0
242
views
Video: Rohit Sharma started tremendous training in the gym, before the tour of England,
PC: MI/Twitter

आईपीएल 2022 में बुरी तरह से बाहर होने के बाद मुंबई इंडियंस और भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा अपने फिटनेस पर एक बार फिर से काम शुरू कर दिया है। जहां फिटनेस को मूलमंत्र बनाते हुए एक बार फिर पुरानी हारों को साइड कर एक नए दिन और मैच की तैयारी में रोहित शर्मा का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जहां वह जबरदस्त ट्रेनिंग करते नजर आ रहे हैं।



इस साल के अंत तक जहां टी 20 वर्ल्ड कप के साथ कुछ सीरीज भी खेली जानी है जहां इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान भी  कर दिया है। जिसके लिए अभी से रोहित ट्रेनिंग में जुट चुके हैं।

रोहित बहा रहे हैं पसीना



बर्मिंघम टेस्ट से पहले रोहित शर्मा खुद को फिट बनाने की कवायत में जुट चुके हैं। जहां इंटेंस ट्रेनिंग वो जिम में करते नजर आ रहें हैं। उनकी आंखों में वो जोश और जज्बा साफ देखने मिल रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ 17 सदस्यीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा होंगे वाली उपकप्तान की भूमिका में लोकेश राहुल कार्यभार संभालते नजर आयेंगे।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रोहित, विराट और बुमराह को मिला है आराम

Video: Rohit Sharma started tremendous training in the gym, before the tour of England, "Consider 6 pack abs!
PC:MI/Twitter handle

आपको बता दें की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 9 जून से होने वाले सीरीज में पहले ही रोहित शर्मा, विराट कोहली और बुमराह को आराम दिया गया है। जहां कप्तानी का भार लोकेश राहुल उठते नजर आयेंगे। वहीं इन 3 प्लेयर्स की वापसी इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच में होगी।



पिछले साल 2021 में भारत और इंग्लैंड के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम 2/1 से बढ़त बनाई हुई है। वहीं अगर बर्मिंघम टेस्ट को भारत ने रोहित शर्मा की अगुआई में ड्रॉ या जीत लिया तो सीरीज भारतीय टीम के नाम हो जायेगी।

यह मुकाबला 1 जुलाई को बर्मिंघम के मैदान पर खेला जाएगा। अगर यह टेस्ट मैच भारत ड्रॉ या जीत लेती है तो 15 साल बाद ऐसा मौका होगा जब भारतीय टीम इंग्लैंड में पहली टेस्ट सीरीज जीतेगी।



रोहित अपनी फुटनेस के प्रति जागरूक लग रहे हैं जहां 1 जुलाई के लिए वह पहले से ही पसीना बहाते नजर आ रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक हैंडल से रोहित शर्मा की वीडियो शेयर की है जिसके हिट मैन के फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं और उन्हें जुनकर शेयर करने का सिलसिला भी जारी है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here